Advertisement

मोतीहारी के अभिषेक ने मिनी राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत कर क्षेत्र का नाम रौशन किया।

http://satyarath.com/

मोतीहारी के अभिषेक ने मिनी राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत कर क्षेत्र का नाम रौशन किया।

Satyarath संवाददाता – अनुनय कु० उपाध्याय [ Motihari ]

भारतीय तलवारबाजी संघ के द्वारा 14 से 18 जून तक ओड़िशा के कटक में आयोजित मिनी (अंडर-12) राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता के प्रथम दिन पूर्वी चम्पारण के खिलाड़ी अभिषेक कुमार ने बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीता है। बिहार तलवारबाजी संघ के संयुक्त सचिव अप्पू कुमार ने बताया कि अभिषेक ने तलवारबाजी के फॉयल इवेंट में राष्ट्रीय स्तर पर मोतीहारी के अभिषेक ने कांस्य पदक हासिल किया है।
हरियाणा के मयंक यादव से सेमी फाइनल में 15-14 से हारने की वजह से अभिषेक को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। वह वर्तमान में खेल भवन, मोतिहारी में संचालित खेलो इण्डिया प्रशिक्षण केन्द्र पर प्रशिक्षक राजन कुमार के प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा था।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!