Advertisement

किशनपुर- प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण किया

http://satyarath.com/

किशनपुर से पंकज कुमार किशनपुर

प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण किया गया।

जहां सीएचसी परिसर में वृक्षारोपण प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अभिषेक कुमार सिन्हा, स्वास्थ्य प्रबंधक अभिलाष कुमार वर्मा एवं चंदन कुमार के द्वारा किया गया। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अभिषेक कुमार सिन्हा ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाना बहुत हीं आवश्यक है। क्योंकि पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो हम सुरक्षित रहेंगे। लोग पेड़ की कटाई तो कर लेते हैं पर उसके जगह दूसरा पेड़ नहीं लगाता है। जिससे दिनों दिन पर्यावरण दूषित होते जा रहा है। जिससे लोगों को शुद्ध प्राणवायु नहीं मिल पा रही है। इससे कई तरह की श्वासं संबंधी बीमारियां फैल रही हैं। पर्यावरण के संरक्षण नहीं होने के चलते तेज धूप ने इस बार जीना मुहाल कर दिया है। देश में 50% तक तापमान में बढ़ोत्तरी देखा गया जो हर जीव के लिए कष्टदायी है। अब समय आ गया है कि अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाए जाएं। ताकि पर्यावरण संतुलित रहने के साथ हम सभी को शुद्ध प्राणवायी मिलती रहे। उन्होंने कहा कि हम सभी को किसी भी विशेष अवसर पर एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण हम सब की जिम्मेदारी है। पर्यावरणीय स्वास्थ्य के बिना पृथ्वी पर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। इसलिए हम सभी को मिलकर पर्यावरण को स्वस्थ बनाए रखने में अपना यथासंभव योगदान करना होगा। साथ ही प्लास्टिक से बनी चीजों का कम से कम उपयोग करने का संदेश दिया गया। ताकि पर्यावरण को दूषित होने से बचाया जा सके।
वही स्वास्थ्य प्रबंधक ने लोगों से अपील की है कि जब भी, जैसे भी, जहां भी संभव हो सके एक पौधा जरूर लगाए जो बड़ा होकर पेड़ बन सके। जिससे आनेवाले समय में पर्यावरण की समस्या का निदान हो सके।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!