Advertisement

बीकानेर-विधायक रविन्द्र सिंह भाटी को फिर मिली जान से मारने की धमकी

http://satyarath.com/

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
लोकसभा निर्दलीय प्रत्याशी और शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। एक युवक ने वीडियो जारी कर कहा- रविंद्र भाटी को जल्द ही खुलेआम मारेंगे। मामला मंगलवार शाम का है। वीडियो सामने आने के बाद बालोतरा पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। वहीं रविंद्र सिंह भाटी को बार-बार मिल रही धमकी से उनके समर्थकों में भी रोष है और ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग भी कर रहे है। वीडियो सामने आने के बाद बालोतरा पुलिस ने भी एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर करत हुए लिखा- युवक की तलाश की जा रही है।

वीडियो जारी कर दी धमकी-
सोशल मीडिया पर जारी वीडियो करीब 1:26 मिनट का है। जिसमें युवक बोल रहा है कि जयश्री राम मित्रों, कुछ दिन पहले वीडियो आया था कि एक कुत्ता (व्यक्ति को संबोधित कर रहा है) बोल रहा है कि लिखकर क्यूं धमकी दे रहा है। खुले आम धमकी क्यूं नहीं दे रहा है। मैं उसे को बोलना चाहता हूं कि तेरे बाप रविंद्र सिंह भाटी को खुलेआम मारेंगे वो भी जल्द से जल्द ठीक है। तेरे को जो करना है वो कर लेना। बार- बार बोलता है कि वीर तेजाजी महाराज राजपूत है। इस तरह का जातिवाद फैलाकर करना क्या चाहता है। हमने कभी नहीं कहा गाली देकर शराब पीकर मर गए, दारू पीकर, रोड पर एक्सीडेंट मर गए। फिर उनको भोग लगा रहे हो। ऐसे तो हर किसी के घर में बाप-दादा मर जाता है। वो कहते है कि हम अफीम खाते थे। हमें अफीम डाला यह सब चढ़ाने से भगवन हो जाते है क्या? आप ही बताओं ऐसे भगवान हो जाते है क्या.., हिंदू धर्म के अंदर शराब व मांस का भोग नहीं लगता है। ऐसे शराब व मांस का भोग लगता है गाली देकर ऐसों का विरोध करों। मैं तो ऐसे लोगों का खुलेआम विरोध करता हूं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!