अंकुर कुमार पांडेय
रिपोर्ट सत्यार्थ न्यूज
वाराणसी
वाराणसी- बिजली संकट के बीच संविदा कर्मचारियों की भर्ती फिर शुरू, जोनवार कुशल अर्धकुशल कर्मियों की नियुक्ति प्रक्रिया तेज
लखनऊ में गर्मी के कारण बढ़े बिजली संकट और फॉल्ट ठीक करने में लग रहे अधिक समय को देखते हुए बिजली कंपनियां संविदा भर्ती फिर शुरू कर रही हैं। जोनवार जरूरत का आकलन कर कुशल और अर्धकुशल संविदा कर्मियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो गई है। गर्मियों से पहले करीब 20 हजार संविदा कर्मचारियों की छंटनी कर दी गई थी। इससे उपकेंद्रों पर मरम्मत टीम एक रह गई थी और सात-आठ फीडर वाले उपकेंद्रों पर एक साथ खराबी आने से फॉल्ट ठीक होने में देरी हो रही थी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उपभोक्ता परिषद ने महंगी दरों पर बिजली खरीद की जांच की मांग की है। नियामक आयोग ने विद्युत खरीद लागत 4.94 रुपये प्रति यूनिट अनुमोदित की थी, जबकि पावर कॉरपोरेशन ने मार्च 2026 में 5.86 रुपये प्रति यूनिट की दर से खरीद की। इससे उपभोक्ताओं पर 1610 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ा। फरवरी में ईंधन अधिभार शुल्क मामले में जांच की याचिका दाखिल की गई थी जिस पर अभी आयोग ने पहल नहीं की है।
#powercrisis #contractjobs #electricityboard













Leave a Reply