अंकुर कुमार पांडेय
रिपोर्ट सत्यार्थ न्यूज
वाराणसी
वाराणसी- जिले में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 531 वाहनों का रजिस्ट्रेशन निलंबित
वाराणसी- जिले में लगातार यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में 40 से अधिक बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 531 वाहनों का पंजीयन (Registration) निलंबित कर दिया गया है।
अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) और परिवहन विभाग की संयुक्त कार्रवाई के तहत मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 53 के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि संबंधित वाहन स्वामी जल्द से जल्द अपने लंबित चालानों का निस्तारण कराएं।
वाहन मालिकों को निर्देश दिया गया है कि वे यातायात पुलिस या परिवहन कार्यालय में वाहन की आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस के साथ उपस्थित होकर चालानों का शमन कराएं। ऐसा न करने पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।परिवहन विभाग का कहना है कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। प्रशासन ने लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने की अपील की है।
#Varanasi #TrafficRules #RoadSafety #वाराणसी #ट्रैफिक_नियम #सड़क_सुरक्षा #यातायात #चालान# सत्यार्थ न्यूज वाराणसी#














Leave a Reply