युवक को जबरदस्ती रोककर शराब के लिये पैसे मांगे नही देने पर की मारपीट व जबरदस्ती पैसे छीने
ब्यूरो चीफ/मनोज खंडेलवाल

Oplus_0
मंडावर थाने पर पीडीत युवक अशोक पुत्र झब्बू उर्फ विशम्भरदयाल मीना निवासी-भीखाहेडी,थाना रैणी,जिला-अलवर ने मामला दर्ज कराया है कि दिनांक 13/05/2024 को मै मण्डावर बस स्टैण्ड पर बाल कटवाने आया था समय करीब 7.00 बजे शाम मण्डावर बस स्टेण्ड पर सोहन नाई की दुकान के आगे पहुँचा तो मेरी मोटरसाईकिल के आगे श्रीमन व प्रदीप ने मोटरसाईकिल लगा दी जिस पर मैने माटरसाईकिल रोक दी इतने मे रमेश व सतीश दूसरी मोटरसाईकिल पर आये व श्रीमन व प्रदीप ने मेरे से कहा कि 500 रूपये निकाल हमको दारू पीनी है।मैने उनसे मना कर दिया व कहा कि मेरे पास पैसे नहीं है। तब सतीश ने कहा तेरी जेब चैक करा तथा जबरदस्ती करते हुये मेरी जेब मे हाथ डालने लगा इसका मैने बिरोध किया तभी वहाँ समयसिह जैतपुर व लाला माली पुत्र बल्ला माली मण्डावर भी आ गये फिर सतीश ने कहा कि इसकी ठुकाई करो पैसे नही दे तो और जेब चैक करने लगे फिर मेरे साथ गाली गलोच करने लगे जिसका मैने विरोध कि तो सतीश ने मुझे सरियो से मारना शुरू कर दिया तथा साथ ही समय सिंह के हाथ में सरिया था। उसने मेरे पैर मे मारी रमेश ने हाथ से मेरे मुँह पर मुक्का मारा तथा श्रीमन के हाथ मे डण्डा था जिसने मेरी पीठ में मारी प्रदीप ने भी मुझे सरियो से मारा इतने मे ही समयसिह व लाला सहित उक्त सभी ने मेरे साथ लाठी व डण्डो व सरियो से मुझे मारना शुरू कर दिया जिसके कारण मै घायल होकर सडक पर ही गिर गया मेरी जैब मे 750 रूपये थे जिन्हे श्रीमन ने मेरी जैब से 750 रूपये निकाल लिये। तथा उक्त सभी ने शराब के लिये पैसे माँगे व नही देने पर मेरे साथ मारपीट की और मेरी जेब से 750 रूपये छीन लिये

















Leave a Reply