Advertisement

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के निधन पर वीरपुर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

http://satyarath.com/

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के निधन पर वीरपुर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

छह महीने से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे सुशील मोदी

संवाददाता कुणाल वत्स सुपौल:-

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी का सोमवार को दिल्ली के एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया, जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं सहित आम लोगों में शोक की लहर है, वही मंगलवार को वीरपुर भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय ललित नारायण धर्मशाला में श्रद्धांजलि सभा आहुत की गई,
जहां सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुशील मोदी के चित्र पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तत्पश्चात दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना की,
भाजपा अध्यक्ष अभय जैन ने कहा कि सुशील मोदी जी के असामयिक निधन से अत्यंत दुख हुआ है, बिहार में भाजपा के उत्थान और उसकी सफलताओं के पीछे उनका मूल्यवान योगदान रहा है। आपातकाल का पुरजोर विरोध करते हुए उन्होंने छात्र राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई थी, वे बेहद मिलनसार विधायक के रूप में जाने जाते थे। राजनीति से जुड़े विषयों को लेकर उनकी समझ बहुत गहरी थी, उनके निधन पर वीरपुर भाजपा परिवार की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
मौके पर संजीत सिन्हा, राजेश सिंह, सुबोध शर्मा, संजय मांझी, सागर सत्या, गांधी जी, इंद्रमणि मिश्र, पशुपति प्रसाद गुप्ता, राजेश रंजन, विमल बंसल, प्रमोद गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!