संवाददाता – अनुनय कु० उपाध्याय।
मोतिहारी. पूर्वी चंपारण जिले के छतौनी थाना क्षेत्र स्थित बालिका गृह से मौका पाकर नौ लड़कियां फरार हो गईं.
मामले के जानकारी के तुरंत बाद प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लड़कियों को बरामद कर लिया है। बाकी लड़कियों की तलाश जारी है। लड़कियों के फरार होने की सूचना मिलने के बाद एसपी कान्तेश कुमार मिश्रा ने छतौनी थाना को आवश्यक निर्देश देते हुए लड़कियों को बरामद करने का टास्क दिया। इसके बाद छतौनी थानाध्यक्ष ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो लड़कियों को बरामद कर लिया , वहीं पुलिस अन्य सात लड़कियों को ढूंढ़ने की कोशिश कर रही है।


















Leave a Reply