Advertisement

सुपौल-प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ दो लग्जरी वाहन सहित पांच कारोबारी गिरफ्तार भेजा गया जेल

http://satyarath.com/

प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ दो लग्जरी वाहन सहित पांच कारोबारी गिरफ्तार भेजा गया जेल

(सत्यार्थ न्यूज)

अमित कुमार, पिपरा (सुपौल): सोमवार सुबह करीब तीन बजे थाना क्षेत्र के बैरिया पुल के पास पिपरा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। दो चार चक्का वाहन सहित भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवा सहित पांच कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले के संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संजय दास ने बताया रविवार देर रात करीब 10 बजे रात में सूचना मिली थी कि नशीली पदार्थ का खेत भारी मात्रा में पिपरा थाना क्षेत्र होकर दूसरे जिला जाने की सूचना मिलने के बाद इसकी जानकारी वाले वरीय पुलिस पदाधिकारी को दी गई और पुलिस अलर्ट हुई और सभी सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई। रात भर पुलिस खाक छानती रही तब जाकर सोमवार को सुबह लगभग 3 बजे थाना क्षेत्र के किशनपुर सीमा बेरिया पुल के पास दो चार पहिया वाहन को आते देखा जिसे पुलिस द्वारा रोका गया पुलिस को देखते ही महिंद्रा स्क्यूवी 500 डब्लू 10 बी आर 01 पीजे 9705 के वाहन चालक और वाहन में सवार एक अन्य व्यक्ति रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा वहीं दूसरी गाड़ी बिहार 19 सी 7777 जिसमें पांच व्यक्ति बैठा था उसे पुलिस चारों तरफ से घेर लिया जिसके बाद दंडाधिकारी पिपरा सीओ उमा कुमारी को जानकारी दी गई और गाड़ी की तलाशी ली गई तो महिंद्र एक्सयूवी में गुलाबी रंग के छह प्लास्टिक के बोरा में से 100 एम एल की कल 1077 पीस और वाहन संख्या 9705 में पांच गुलाबी रंग के प्लास्टिक के बोरा में 1020 कोडीन, फाॅस्फैट, ट्राइपरोलिडीन, डाइटोक्लोराईट कफ सिरप बरामद किया गया। जिसके बाद पुलिस कार्रवाई करते हुए दोनों वाहन सहित प्रतिबंधित कफ सिरप एवं सभी कारोबारी को गिरफ्तार कर थाना लाया और विभिन्न सुसंगत धाराओं के तहत पिपरा थाना काण्ड संख्या 125/24 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस कारवाई में पिपरा थाना के पुअनि प्रकाश रजक, ललन कुमार झा, मुकेश कुमार सहित अन्य जवान मुस्तैदी से इस उपलब्धि को हासिल किये।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!