रिपोर्टर-मुरारी कुमार
जिला- लखीसराय
राज्य -बिहार
शहीद दिवस के मौके पर मेरा युवा भारत लखीसराय द्वारा पदयात्रा निकाली गई

मेरा युवा भारत लखीसराय के द्वारा शहीद दिवस के मौके पर जिले के बड़हिया प्रखंड बाजार में पदयात्रा निकाला गया, जिसमें बड़हिया प्रखंड बाजार के सरकारी तथा निजी विद्यालय के लगभग पांच सौ छात्र छात्राओं सह सैकड़ों शिक्षकों ने पदयात्रा में हिस्सा लिया,
साथ हीं लखीसराय जिला के युवा आपदा मित्र ने भी पदयात्रा में अपनी भागीदारी निभाई, जो देश प्रेम के प्रति जागरूकता और समर्पण का संदेश देता है l

युवाओं ने यह साबित किया कि राष्ट्र भक्ति और राष्ट्र सेवा के लिए खुद को हमेशा सक्रिय हैं, और आगे भी सामाजिक और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी की जरूरत हो तो वो अवश्य ही अपना योगदान देंगे l जिलाधिकारी श्री मिथलेश मिश्र ने अपने संबोधन और वीर सपूत, अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु जी के सर्वोच्च बलिदान का राष्ट्र सदैव कृतज्ञ रहेगा, आपके सपनों का भारत निर्मित करने के लिए देशवासी अंतिम सांस तक संकल्पित योगदान देंगे।

जिलाधिकारी श्री मिथलेश मिश्र ने हरि झंडी दिखाकर पदयात्रा को प्रारंभ करने की आज्ञा दी , मौके पर जिला उप विकास आयुक्त, बीस सूत्री कार्यक्रम उपाध्यक्ष, प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी, मेरा युवा भारत लखीसराय के कार्यक्रम प्रभारी श्री राजीव रंजन उपस्थित रहे l
कार्यक्रम को सफल बनाने में मेरा युवा भारत के स्वयंसेवक सदाशिव कुमार, आलोक कुमार, मुरारी कुमार, गुड्डू कुमार, गौरव कुमार, चंदन कुमार, सीमा कुमारी, दीपाली कुमारी की भूमिका सराहनीय रही l

















Leave a Reply