ब्यूरो चीफ पंकज कुमार सुपौल
सुपौल में सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल, सभी धर्मों के लोगों ने मिलकर किया इफ्तार

बिहार के सुपौल से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने समाज में ‘गंगा-जमुनी तहजीब’ की जड़ों को और मजबूत कर दिया है। जहाँ आज के समय में छोटी-छोटी बातों पर दूरियां बढ़ जाती हैं, वहीं सुपौल में आपसी भाईचारे की एक बेहद खूबसूरत मिसाल देखने को मिली है। यहाँ सभी जाति और धर्म के लोगों ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया और अमन-चैन का संदेश दिया।सुपौल की फिजाओं में आज इबादत के साथ-साथ मोहब्बत की खुशबू भी घुली नजर आई। मौका था सामूहिक इफ्तार का, लेकिन इसकी खास बात यह थी कि यहाँ सिर्फ एक मजहब के लोग नहीं, बल्कि सभी समुदायों के लोग एक ही दस्तरख्वान पर साथ नजर आए।स्थानीय लोगों द्वारा आयोजित इस इफ्तार पार्टी का मकसद समाज में एकता और भाईचारे को बढ़ावा देना था। सफेद टोपी पहने रोजेदारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर शहर के प्रबुद्ध नागरिक, व्यवसायी और युवा भी शामिल हुए और साथ ही साथ सुपौल के चेयरमैन राघव झा , पैक्स अध्यक्ष प्रमोद प्रियदर्श ,इरशाद हुसैन पप्पू, वसीम, मो. अलताफ़ राजा ,जिला परिषद नैयर परवेज़, कैलाश जी अनंत प्रेरणा अस्पताल के मैनेजिंग डिरेक्टर, मो. नजीर आलम,उपस्थित रहे। सभी ने एक साथ मिलकर देश की तरक्की और आपसी प्रेम के लिए दुआएं मांगी।वाकई, सुपौल से आई ये तस्वीरें दिल जीत लेने वाली हैं। यह आयोजन उन लोगों के लिए एक कड़ा संदेश है जो समाज को बांटने की कोशिश करते हैं। उम्मीद है कि भाईचारे की यह मशाल सुपौल से निकलकर पूरे देश को रोशन करेगी।


















Leave a Reply