पुलिस ने छापेमारी में 42 लीटर देशी चुलाई शराब किया बरामद
संवाददाता अनुनय कुमार उपाध्याय (गोपालानन्द)

अरेराज SDPO सह डीएसपी श्री रवि कुमार के निर्देश पर कार्रवाई स्थापित
संग्रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोइरगावा चवर में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में देशी चुलाई शराब बरामद की।
पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल और कुल 42 लीटर अवैध देशी शराब को जब्त किया। छापेमारी के दौरान आरोपी फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने शराब तस्करी के नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज किया जाएगा और दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
इस छापेमारी से स्थानीय लोगों में पुलिस की सक्रियता को लेकर सकारात्मक संदेश गया है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अवैध गतिविधियों की जानकारी तुरंत साझा करें ताकि क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाया जा सके।

















Leave a Reply