एसडीओ का शानदार कार्यकाल रहा, सुपौल वासी सदैव याद रखेंगे
विदाई सह सम्मान समारोह में भावुक हुए लोग

सुपौल सदर प्रखंड अन्तर्गत लोरिक धाम हरदी दुर्गा स्थान स्थित मां वन दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को उत्कृष्ट एवं कर्तव्यनिष्ठ अनुमंडल पदाधिकारी सह मां वन दुर्गा मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष इंद्रवीर कुमार का विदाई सह समारोह अत्यन्त ही भावपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। बेहतरीन क्रियाकलाप के लिए न्यास समिति पदाधिकारी व सदस्य, साधु समाज सहित स्थानीय लोगों के द्वारा फूल माला, बुके, सॉल, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया । समारोह का संचालन करते हुए न्यास समिति के सचिव डॉ. अमन कुमार ने कहा कि अनुमंडल पदाधिकारी अपने कार्यकाल के दौरान कार्यों के प्रति समर्पण, कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदारी और मिलनसार व्यवहार के कारण आम आवाम के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है।

इनका क्रियाकलाप काफी जानदार और शानदार रहा है। जिसे सुपौल वासी सदैव वर्षों वर्ष याद रखे रहेंगे। समारोह को संबोधित करते हुए एसडीओ इन्द्रवीर कुमार ने कहा कि मुझे सुपौल से जाने का दुःख है। लेकिन नई जिम्मेदारी के लिए उत्साहित हूं। आप सभी से विदा लेना थोड़ा दुखद है लेकिन मुझे उम्मीद है कि हम सभी हमेशा सम्पर्क में बने रहेंगे। कार्यकाल में आप सबों का हमेशा सहयोग के लिए बहुत-बहुत आभारी हूं। वक्ताओं ने कहा कि आपको नई भूमिका की शुरूआत के लिए हम लोगों की ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं। आपकी पदोन्नति बिलकुल उचित है।

वहीं न्यास समिति उपाध्यक्ष डॉ. दयानन्द भारती, हृदय नारायण मुखिया एवं कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद यादव ने कहा कि आपकी कमी सुपौल वासी को हमेशा खलेगी। लेकिन निरन्तर रूप से आगे बढ़ते रहना ही जीवन है और कुछ पाने के लिए हमेशा ही कुछ न कुछ पीछे छोड़ना पड़ता है। हम सभी आपके अगले सुखद सफर की कामना करते हैं। समारोह में देवेन्द्र प्रसाद यादव, अरूण यादव, भगवानदत्त यादव, जीवनेश्वर पाठक, सुधीर मिश्र,संत नरेश दास, छुतहरू शर्मा, सचिन्द्र दास, कृष्ण कुमार, राम प्रसाद यादव, शशि भूषण मंडल, शंभू यादव, ललित यादव, उपेन्द्र मेहता,राम नारायण साह,मो असगर अली, गजेन्द्र यादव आदि उपस्थित थे।
सुपौल बिहार से ब्यूरो चीफ पंकज कुमार


















Leave a Reply