रिपोर्टर प्रदीप कुमार राय
जिला सारण
स्थान छपरा
सारण लोकसभा से चुनाव लड़ेंगी लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य राजनीति डेब्यू करने को तैयार है। सारण लोकसभा सीट से प्रत्याशी होंगी रोहिणी आचार्य। पार्टी नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात के संकेत देने लगे हैं। इस सीट से लालू यादव का लंबा रिश्ता रहा है। फिलहालबिस सीट से बी जे पी के राजीव प्रताप रूड़ी लगातार दो बार से सांसद हैं।
यह उल्लेख करना उचित है की रोहिणी ही वह व्यक्ति थी जिन्होंने 2022 में सिंगापुर के एक अस्पताल में लालू यादव को एक किडनी दान दी थी। जिसके कारण लालू यादव स्वस्थ हो पाएं। रोहिणी आचार्य सोशल मीडिया पर राजनीति की बातों को बेबाकी से रखती है। रोहिणी आचार्य सामाजिक उत्कर्ष के शिखर पर तब जा बैठी जब लालू यादव अस्वस्थ थे उन्हें किडनी कि आवश्यक थी तब पुत्री धर्म निभाते हुए अपना एक किडनी दान की थी। चर्चा हैं की लालू यादव पिता धर्म निभाते हुए रोहिणी को सारण लोकसभा का उम्मीदवार बनाएंगे। इस सीट से राजद और बी जे पी के बीच हमेशा लड़ाई होता है।