Advertisement

सुपौल: स्वच्छता पर्यवेक्षकों के साथ डीएम ने की बैठक

http://satyarath.com/

सुपौल: स्वच्छता पर्यवेक्षकों के साथ डीएम ने की बैठक

(सत्यार्थ न्यूज)
अमित कुमार छातापुर।सुपौल।

छातापुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित ललित नारायण सभागार में रविवार को डीएम कौशल कुमार ने छातापुर एवं बसंतपुर प्रखंड के स्वच्छता पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की। बैठक में डीएम के द्वारा मुख्य रूप से मतदान के प्रतिशत को बढाने पर विस्तृत रूप से फोकस किया गया। इसके साथ ही घर घर जाकर मताधिकार की अहमियतता बताने तथा सभी वोटरों को निश्चित रूप से मतदान में भाग लेने हेतू प्रेरित करने का निर्देश दिया। इस दौरान डीएम ने स्वच्छता पर्यवेक्षकों से एक एक कर पुछताछ की और प्रतिदिन उनके द्वारा चलाये जा रहे जागरूकता गतिविधियों से अवगत हुए। डीएम द्वारा मौजूद सभी अधिकारी व पदाधिकारियों की भी इसकी जिम्मेवारी तय की गई। बैठक में डीडीसी सुधीर कुमार, बीरपुर एसडीएम नीरज कुमार, त्रिवेणीगंज एलआरडीसी संस्कार रंजन, छातापुर बीडीओ रितेश कुमार सिंह, बसंतपुर बीडीओ मनीष कुमार भारद्वाज, एलएसबीए डीसी सोनम कुमारी मुख्य रूप से शामिल थे। डीएम श्री कुमार ने जानकारी देते बताया कि लोकसभा आम निर्वाचन की घोषणा हो चुकी है और सुपौल लोकसभा में तीसरे चरण में आगामी सात मई को मतदान होना है। लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक विधानसभा में 80 प्रतिशत से भी अधिक मतदान हो जिला प्रशासन ने लक्ष्य निर्धारित किया है। मतदान का प्रतिशत बढाने के उद्देश्य से स्वच्छता पर्यवेक्षकों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिया गया है। वही सभी पर्यवेक्षकों को घर घर जाकर मतदाताओं से संपर्क स्थापित करने तथा मताधिकार की महत्ता बताकर मतदान के लिए प्रेरित करने को कहा गया। जिससे मतदान के दिन बूथ पर अधिक से अधिक मतदाता पहूंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूती प्रदान कर सके। बैठक में शामिल होने से पूर्व डीएम सीधे छातापुर थाना पहूंचे और कोर्ट कैंप का जायजा लिया। डीएम ने कैंप में मौजूद एसडीपीओ विपीन कुमार एवं थानाध्यक्ष शिवशंकर कुमार को आवश्यक निर्देश दिया। बैठक में बीसीओ अरूण कुमार, सीडीपीओ कुमारी पुजा, छातापुर स्वच्छता समन्वयक संजय कुमार, बसंतपुर स्वच्छता समन्वयक विकाश कुमार, जीविका बीपीएम रामाकांत मंडल आदि कर्मी मौजूद थे।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!