Advertisement

कैमूर-कुदरा थाना प्रशासन द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत कई गांवों में फ्लैग मार्च करते हुए

http://satyarath.com/

कैमूर/बिहार

कुदरा थाना प्रशासन द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत कई गांवों में फ्लैग मार्च करते हुए लोकतंत्र के महापर्व में मताधिकार प्रयोग करने हेतु जागरूक करने के साथ ही धार्मिक त्योहारों में भी शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु किया गया आग्रह। फ्लैग मार्च के नेतृत्व कर्ता थानाध्यक्ष विकास कुमार के द्वारा बताया गया कि (लोकसभा चुनाव) लोकतंत्र के महापर्व के मद्देनजर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कुदरा सहित मेउड़ा,धनाढ़ी, रामपुर, माथाचक, चिलबिली इत्यादि गांवों में, फ्लैग मार्च के तहत शांति का संदेश देते हुए, लोगों को लोकतंत्र के महापर्व में बढ़ चढ़कर मताधिकार प्रयोग करने के साथ, अपना मताधिकार अपनी इच्छा अनुसार योग्य व्यक्ति को प्रदान करने हेतु संदेश दिया गया। यदि किसी को कोई किसी भी तरह से मताधिकार प्रयोग करने में रुकावट डालता है, तो वह प्रशासन को तत्काल सूचित करें प्रशासन सदैव उनके साथ है।साथ ही उन्होंने बताया कि होली पर्व को देखते हुए, लोगों से आग्रह किया गया कि पर्व त्योहार सुख शांति एवं भाईचारे का प्रतीक है, मिलजुल कर मनाएं।

ब्यूरो चीफ- सत्यम कुमार उपाध्याय
7061837274
विज्ञापन हेतु संपर्क करें

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!