Advertisement

बीकानेर रेलखंड पर 12 दिन तक रतनगढ़-बीकानेर पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ

बीकानेर रेल मंडल के रतनगढ़-बीकानेर खंड के यात्रियों को आगामी दिनों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। परसनेऊ रेलवे स्टेशन पर एक अतिरिक्त रेल लाइन बिछाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस दौरान नॉन इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य होने के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

रेल प्रशासन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसारः

1.गाड़ी संख्या 74856 (रतनगढ़-बीकानेर) को 07 मई से 18 मई 2025 तक रद्द किया गया है। यह ट्रेन रतनगढ़ से रवाना नहीं होगी।

2.गाड़ी संख्या 74855 (बीकानेर-रतनगढ़) को 08 मई से 19 मई 2025 तक रद्द किया गया है। यह ट्रेन बीकानेर से रवाना नहीं होगी।

रेलवे विभाग ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व अपने गंतव्य की ट्रेन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। इस कार्य के पूरा होने के बाद इस खंड में ट्रेनों की आवाजाही अधिक सुगम और सुरक्षित हो सकेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!