Advertisement

शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

*==============================*

*1* चिनाब नदी का पानी रोकने से पाकिस्तान में जलसंकट, भारत ने दो बांध बंद किए, पाक के 24 शहरों में 3 करोड़ लोगों पर असर

*2* पाकिस्तान के खिलाफ तैयारी! पीएम मोदी से फिर मिले अजित डोभाल, 48 घंटे में दूसरी बार

*3* रांची में खड़गे बोले-PM के पास हमले का इनपुट था, 3 दिन पहले रिपोर्ट मिली, मोदी ने दौरा रद्द किया; आम लोगों के लिए व्यवस्था नहीं की

*4* पहलगाम आतंकी हमले को लेकर खुफिया इनपुट के मल्लिकार्जुन खरगे के दावे के बाद सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई है। भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करने का मकसद सुरक्षा बलों का मनोबल गिराना था

*5* देशभर में मॉकड्रिल की तैयारी चल रही है। पाकिस्तान के साथ जारी तनाव के चलते सरकार ने 7 मई को कई राज्यों में मॉक ड्रिल करवाने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान सिविल डिफेंस से जुड़े लोगों को आपात स्थिति से निपटने का प्रशिक्षण दिया जाएगा

*6* MP हों या MLA, आमजन बन मॉक ड्रिल में हों शामिल; भाजपा संसदीय दल का पार्टी नेताओं को निर्देश

*7* तकनीक से लेकर विज्ञान तक, हर जगह कुशल भारतीयों की जरूरत’, जयशंकर ने दुनिया को दिखाई देश की ताकत

*8* विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने मंगलवार को दिल्ली में आयोजित ग्लोबल एक्सेस टू टैलेंट फ्रॉम इंडिया (जीएटीआई) कार्यक्रम में भारत की मानव संसाधन क्षमताओं और वैश्विक स्तर पर उसकी बढ़ती भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत अब स्थायी टैलेंट निर्माण के दौर में है। जहां दुनिया के हर क्षेत्र में कुशल भारतीय की जरूरत है

*9* राहुल गांधी पहुंचे करनाल, पहलगाम में मारे गए विनय नरवाल के परिजनों से मुलाकात की

*10* आरक्षण की लिमिट तोड़नी होगी, जाति जनगणना से पहले ही PM मोदी से कांग्रेस की तीन मांगें

*11* जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बड़ा हादसा, खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; चार लोगों की मौत और 40 से ज्यादा घायल

*12* ‘दोनों राज्य केंद्र का सहयोग करें…’, सतलुज-यमुना लिंक नहर विवाद पर हरियाणा-पंजाब को सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देश

*13* महाराष्ट्र में निकाय चुनाव को लेकर ‘सुप्रीम’ फैसला; EC को चार हफ्ते में अधिसूचना जारी करने का निर्देश

*14* रूस से इसी महीने आ जाएगा जंगी जहाज तमल, ब्रह्मोस मिसाइल से लैस, रडार की पकड़ से बाहर; नेवी की ताकत बढ़ेगी

*15* वानखेड़े में MI vs GT, आज जीतने वाली टीम टॉप पर आ जाएगी, गुजरात के खिलाफ मुंबई का रिकॉर्ड खराब

*16* सेंसेक्स 156 अंक गिरकर 80,641 पर बंद, निफ्टी 82 अंक लुढ़का, बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर 11% गिरा; बैंकिंग और रियल्टी सेक्टर 5% तक टूटे

*17* एथर एनर्जी का शेयर 6.54% गिरकर 300 रुपए पर बंद, इश्यू प्राइस 321 रुपए था, इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाती है कंपनी
*=============================*

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!