राजीव कुमार सिन्हा
समस्तीपुर
समस्तीपुर: मंडल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 01 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से “एक देश एक उत्पाद” स्टॉल यात्री को समर्पण किया गया।
वक्त था प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा पूरे देश भर के रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों के आधुनिकीकरण हेतु करीबन 1600 से अधिक परियोजनाओं के शिलान्यास एवं उद्घाटन किया गया। इस क्रम में भारत सरकार के रेल मंत्री आर. वैष्णव के द्वारा इन परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करते हुए 85 हजार करोड़ के निवेश की घोषणा किया गया। इस दरम्यान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा लाइव कार्यक्रम यात्रियों को दिखाया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित यात्रियों को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा ने कहा मोदी की गारंटी है रेलवे का आधुनिकीकरण, और इस गारंटी को पूरा करने हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संकल्पित हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा रेलवे का कायाकल्प भी विकसित भारत की गारंटी है, 100 से ज्यादा वंदे भारत ट्रेन, 2500 किलोमीटर रेलवे कॉरिडोर का निर्माण, रेलवे में स्वक्षता, देश के कोने कोने को रेलवे से जोड़ना, रेलवे की शत प्रतिशत इलेक्ट्रिफिकेशन करना, सेमी हाइ स्पीड ट्रेन ये सारे प्रयास से नए रोजगार की गारंटी मिला है।

















Leave a Reply