Advertisement

पुलिस पर जानलेवा हमला करने के आरोप में एक फरार अपराधी को कैमूर पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस पर जानलेवा हमला करने के आरोप में एक फरार अपराधी को कैमूर पुलिस ने किया गिरफ्तार

कैमूर/बिहार

ब्यूरो चीफ, सत्यम कुमार उपाध्याय

कैमूर। इस वक्त कैमूर से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। जहां बीते तारीख 7 दिसम्बर 2024 को दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत छज्जपुर पोखर के पास उत्पाद विभाग के टीम के साथ शराब माफियों के द्वारा मारपीट की घटना प्रतिवेदिन हुई थी। जिसके आलोक में दुर्गावती थाना काण्ड संख्या 380/24 तारीख 7 दिसम्बर 2024 धारा 191(2)/191(3)/190/126(2)/115(2)/118(2)/117(2)/125/109/121(1)/121(2)/324(4)/ भा०न्या०स० एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया। वही इस काण्ड को गंभीरता से देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मोहनियां के नेतृत्व में एक विशेष टिम का गठन किया गया था। वही गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 5 नामजद अभियुक्त एवं 1 अप्रा०अभि० को जेल भेजा गया था। वही आज तारीख 24 जनवरी 2025 को उक्त काण्ड में फरार चल रहे एक प्राथमिकी अभियुक्त अभिषेक यादव उर्फ शिवम् को उत्तर प्रदेश सैय्यदराजा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। जिनका पूर्व से भी अपराधिक इतिहास रहा है। मिली जानकारी के अनुसार वही इनके ऊपर सी०सी ०ए० प्रस्ताव एवं निगरानी प्रस्ताव खोला गया है। वही छापामारी टीम में दुर्गावती थानाध्यक्ष पु०नि० गिरीश कुमार, दुर्गावती थाना पु०अ०नि० सुनील पासवान, दुर्गावती थाना पु०अ०नि० विनय कुमार एवं दुर्गावती थाना सशस्त्र बल शामिल थी। वही गिरफ्तार अभिषेक यादव उर्फ शिवम् यादव का आपराधिक इतिहास दुर्गावती थाना काण्ड संख्या 170/22 तारीख 17 जून 2022 धारा 341/323/307/379/504/506/34 भा०द०वि० तथा दुर्गावती थाना काण्ड संख्या 290/22 तारीख 1 अक्टूबर 2022 धारा 341/323/308/504/34 भा०द०वि० एवं 3(i)(r)(s)/2(va) अनु०जन०जाति० अधिनियम एवं दुर्गावती थाना काण्ड संख्या 82/23 तारीख 27 मार्च 2023 धारा 30 (ए) बिहार मद्य-निषेध एवं उत्पाद संशोधन अधिनियम 2022 इस प्रकार है। वही गिरफ्तार अपराधी की पहचान अभिषेक यादव उर्फ शिवम् यादव पिता महेन्द्र यादव गांव कर्मनाशा थाना दुर्गावती जिला कैमूर के रूप में हुई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!