Advertisement

सातलेरा में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का वार्षिकोत्सव धूमधाम से हुआ आयोजित, भामाशाहों ने की बच्चों बड़ी घोषणा, किया सम्मानित देखें फ़ोटो पढ़ें खबर

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़- सवांददाता ब्युरो चीफ

क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सातलेरा में आज वार्षिकोत्सव समारोह 2025 का आयोजन धूमधाम से किया गया। विद्यालय के मीडिया प्रभारी किशन गोपाल बीकानेरी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत जैसलसर प्रशासक श्रीमती रामप्यारी देवी ने की। मुख्य अतिथि CBEO श्री डूंगरगढ़ ओमप्रकाश प्रजापत रहे।सभी अतिथियों और गाँव के गणमान्यगणों द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके और क्षेत्र के अमर शहीदों को पुष्पांजलि देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई।

भामाशाह सम्मान

खेल मैदान हेतु भूमिदान:-भामाशाह श्रवण राम (सुपुत्र स्व. रूघाराम जाखड़) ने विद्यालय को खेल मैदान के लिए अपनी खातेदारी जमीन में से आधा बीघा भूमि दान की। उन्हें अतिथियों द्वारा शॉल, साफा, माल्यार्पण और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

आर्थिक सहयोगः-भामाशाह रामकिशन सुपुत्र हेमाराम जाखड़ ने विद्यालय विकास हेतु ₹25,000 का आर्थिक सहयोग किया। एसएमसी अध्यक्ष नंदलाल (सुपुत्र स्व. मुरलीधर तावणियां) ने ज्ञान संकल्प पोर्टल के माध्यम से विद्यालय को ₹5100 का दान दिया। विद्यालय के टॉपर विद्यार्थियों को हवाई यात्रा करवाने वाले भामाशाह गोपाल जाखड़ अध्यापक,सुपुत्र हनुमान प्रसाद जाखड़ को भी सम्मानित किया गया। कुल सहयोग राशिः 533501

स्टेट प्लेयर सम्मान,प्रतिभा सम्मान और पूर्व विद्यार्थी सम्मान

बालिका कबड्डी में बीकानेर जिले का राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाली विद्यालय की बालिका माया जाखड़ सुपुत्री श्रीराम जाखड़ का सम्मानित किया गया।

गत वर्ष बोर्ड परीक्षा और स्थानीय परीक्षा में अव्वल रहे विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

एसएमसी अध्यक्ष नन्दलाल सुपुत्र स्व मुरलीधर तावणियां द्वारा व्यक्तिगत रूप से बोर्ड परीक्षा के प्रथम श्रेणी प्राप्त कुल 25 विद्यार्थियों को कुल 16100/के नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

विद्यार्थियों के लिए बड़ी घोषणाएं

गोपाल जाखड़ अध्यापक निवासी सातलेरा द्वारा इस वर्ष भी विद्यालय टॉपर को हवाई यात्रा की बड़ी घोषणा की

सातलेरा गाँव के निवासी किसी भी विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थीयो को 95% से अधिक अंक प्राप्त करने पर हवाई यात्रा करवाने की नई बड़ी घोषणा

75% से अधिक उपलब्धि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए नगद पुरस्कार 60% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए एसएमसी अध्यक्ष नन्दलाल तावनियाँ द्वारा नगद पुरस्कार देने की घोषणा

मुख्य अतिथि का सम्बोधन

सीबीईओ ओमप्रकाश प्रजापत ने ज्ञान संकल्प पोर्टल के माध्यम से विद्यालय को धन सहयोग करने पर प्रसन्नता व्यक्त की और विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षा की अच्छी तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। ग्राम पंचायत जैसलसर प्रशासक रामप्यारी देवी ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का संदेश दिया। प्राचार्य नौरत मल शर्मा ने विद्यालय में सहयोग करने वाले सभी भामाशाहों का और ग्रामीणों आभार व्यक्त किया।

मंच संचालन व उपस्थित

कार्यक्रम का प्रभावी मंच संचालन नूजल इस्लाम काजी ने किया। इस अवसर पर खुमाराम जाखड़ श्रवण राम जाखड़ खेताराम जाखड़,हुकमाराम जाखड़ लिछमण राम जाखड़ रामेश्वर जाखड़,भगवाना राम तावणियाँ,साँवर मल तावणियाँ श्रीभगवान,खुमाराम मेघवाल,सामाजिक कार्यकर्ता गौरीशंकर तावणियाँ मोतीलाल तावणियाँ,नंदलाल शर्मा,पन्नाराम भुंवाल खींयाराम तरड़,ओमसिंह,जगदीश प्रसाद कत्थक भँवरलाल लिखाला,भागीरथ मेहरा,बीरमाराम मेहरा किशनलाल मेघवाल लिखमाराम,चिमनाराम मेहरा, श्रवण मेघवाल,केशरीसिंह कानाराम जाखड़ बख्ताराम महावीर सिंह,मालाराम लिखाला मोहनलाल वारंट ऑफिसर डॉ रोशनी गोस्वामी आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी सहित सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। विद्यालय स्टॉफ मुकेश कुमार सुरेश कुमार अमरचंद,लल्लूराम,नीलम कंवर,वन्दना,सुमन अनुराधा और पूजा ने इस कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!