अयोध्या तो झांकी है, काशी मथुरा बाकी है। इन जयकारों का उद्घोष करते हुए हजारों राम भक्त सड़कों पर उतरे
सुपौल बिहार से जिला हेड प्रियंका कुमारी

जय राम, जय राम, जय-जय राम, सियाराम जय-जय सिया राम, अयोध्या तो झांकी है, काशी मथुरा बाकी है। इन जयकारों का उद्घोष करते हुए हजारों राम भक्त सड़कों पर उतरे तो पूरा गांव भगवा में बदला नजर आया। किसी के हाथों में भगवा ध्वज था तो कोई भगवा वस्त्र पहने पहने थे। दरअसल पिपरा प्रखंड के कटैया माहे पंचायत अन्तर्गत गिदराही गांव स्थित दुर्गा मंदिर परिसर से बुधवार को 24 घंटा अष्टजाम के खुशी मे 151 कुमारी कन्या व महिलाओं ने कलश निकाली।कलश यात्रा में शामिल कन्याएं व महिलाएं सिर पर कलश लिए हुए चल रही थीं तो आगे गाजे-बाजे की धुन पर अबीर गुलाल उड़ाते युवा थिरक रहे थे।कलश यात्रा में शामिल होने के लिए मानो भक्तों की भीड़ ही सड़क पर उमड़ पड़ी थी।

गाजे-बाजे के साथ वैदिक मंत्रों के बीच चलते हुए कलश यात्रा पूरे माहौल को भक्तिमय कर दिया था। मुख्य सड़क से गुजरते कलश यात्रा को देखने के लिए उक्त सड़क से गुजर रहे राहगीर कुछ देर के लिए अवश्य रुक जाते और कलश यात्रा के मनोरम ²श्य को अपनी आंखों में संजोने का प्रयास करते। रंग बिरंगे परिधान में सजे श्रद्धालु के माथे पर जल भरा हुआ वास्तव में मनोरम दृश्य लग रहा था।यात्रा जब भूतही नदी के घाट पर पहुंची तो पंडित कुसुमलाल मंडल व शिवशंकर साह ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर जल भरवाया।

इस दोरान पंडित ने बताया कि किसी भी शुभ कार्य को करने से पूर्व कलश यात्रा निकालना अति आवश्यक है। कलश यात्रा को सफल बनाने में संजीव कुमार मंडल, रवीन्द्र ठाकुर,नवीन कुमार नागेश्वर साह, रामसुन्दर साह, सतीश ठाकुर, मोहन साह, महेश ठाकुर, चन्द्रभूषण साह, सुनील साह, विजय साह, कुंदन साह, परमेश्वरी मंडल, शिवनारायण मंडल, अर्जुन मंडल सहित ग्रामीण शामिल थे।
सुपौल बिहार से जिला हेड प्रियंका कुमारी



















Leave a Reply