पुलिस अधीक्षक कैमूर हरि मोहन शुक्ला ने किया चांद थाना का निरीक्षण
कैमूर/बिहार
ब्यूरो चीफ, सत्यम कुमार उपाध्याय
कैमूर। इस वक्त कैमूर से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। जहां आज तारीख 16 जनवरी 2025 को पुलिस अधीक्षक कैमूर, भभुआ हरि मोहन शुक्ला के द्वारा चांद थाना का निरीक्षण किया गया। मिली जानकारी के अनुसार आपको बताते हुए चलें कि वही निरीक्षण के दौरान थाना सिरिस्ता में संधारित पंजियों-दागी पंजी, डोसियर जैसे पंजियों का अवलोकन किया गया तथा उपस्थित सभी पदाधिकारियों को कांडो का निष्पादन, फरार अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी, शराब बंदी, अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।