Advertisement

कैमूर जिला के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत मसोई गांव स्थित पीएनसी इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के कैंप में मुआवजा की मांग को लेकर धरना

http://satyarath.com/

कैमूर/बिहार

कैमूर जिला के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत मसोई गांव स्थित पीएनसी इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के कैंप में मुआवजा की मांग को लेकर धरना में वृहस्पतिवार को शामिल हुए भारतीय किसान यूनियन बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सिंह ने किसान आंदोलन में राष्ट्रीय किसान नेता राकेश टिकैत को शामिल होने की घोषणा की। अनिश्चितकालीन धरना के 59 वां दिन दर्जनों की संख्या में किसान बैठे हुए थे। दोपहर को भारतीय किसान यूनियन बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सिंह अनिश्चितकालीन धरना में किसानों के साथ बैठे रहे। धरना में किसानों को संबोधित करते हुए दिनेश सिंह ने कहा किसानों की किमती जमीन अधिग्रहीत की जा रही है। उन्होंने ने कहा किसानों को उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने ने कहा कैमूर जिले में चलाया जा रहा किसान आंदोलन ऐतिहासिक है। अनिश्चितकालीन धरना में बैठे किसान को बधाई देते हुए प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा भारतीय किसान यूनियन आपके साथ है। उन्होंने ने कहा जल्द ही भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं किसानों के राष्ट्रीय नेता राकेश टिकैत अनिश्चितकालीन धरना में शामिल होंगे। दिनेश सिंह ने कहा कैमूर जिले में आंदोलन कर रहे किसानों को भारत के सभी किसान संगठनों एवं किसान नेताओं का साथ मिलेगा। उन्होंने ने अनिश्चितकालीन धरना का समर्थन किया। भारतीय किसान यूनियन बिहार प्रदेश अध्यक्ष ने कहा सरकार किसानों के साथ गलत कर रही है। उन्होंने ने कहा बिना उचित मुआवजा मिले एक इंच सड़क निर्माण नहीं होने देने का आह्वान किया। दिनेश सिंह ने कहा कैमूर किसान आंदोलन पर पुरे बिहार की नजर है। उन्होंने ने किसानों से कहा धैर्य बनाए रखें आपकी मांग पुरी होगी। उन्होंने ने कहा सरकार झूकेगी उचित मुआवजा मिलेगा। धरना में किसानों को किसान संघर्ष मोर्चा कैमूर महासचिव पशुपति नाथ सिंह भारतीय किसान यूनियन कैमूर अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह सचिव अनिल सिंह ने संबोधित किया। धरना में वयरी भेरी मसोई कुरई केकड़ा कुसहा के अमित कुमार रंजन श्याम नारायण सिंह विकी सिंह भुपेंद्र सिंह अवधेश कुमार राजु सिंह राज नारायण साईं रामपति राम पप्पू चौबे यशवंत सिन्हा आदि किसान शामिल हुए।

रिपोर्टर- सत्यम कुमार उपाध्याय
7061837274
विज्ञापन हेतु संपर्क करें

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!