Advertisement

बिहार के ‘सिंघम’ शिवदीप लांडे ने दिया इस्तीफा, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप।

बिहार के ‘सिंघम’ शिवदीप लांडे ने दिया इस्तीफा, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप।

ब्यूरो चीफ, सत्यम कुमार उपाध्याय

पटना। बिहार के ‘सिंघम’ के नाम से मशहूर और अपने सख्त कार्यशैली के लिए जाने जाने वाले आईपीएस अधिकारी शिवदीप वामनराव लांडे ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) से इस्तीफा दे दिया है। हाल ही में अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से उन्होंने इस आशय की घोषणा की, जिससे उनके चाहने वालों और पुलिस महकमे में हलचल मच गई। शिवदीप लांडे, 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी, वर्तमान में पूर्णिया में आईजी (इंस्पेक्टर जनरल) के पद पर तैनात थे। सीमांचल के इलाकों में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई थी, और उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की थी।

लांडे को उनके अनुकरणीय सेवा कार्यों और अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई के कारण जनता के बीच ‘सिंघम’ की उपाधि मिली थी। महाराष्ट्र से ताल्लुक रखने वाले शिवदीप लांडे ने बिहार को अपनी कर्मभूमि बनाया और अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। उनके इस्तीफे की खबर के बाद सोशल मीडिया पर उनकी प्रशंसा के साथ-साथ निराशा भी व्यक्त की जा रही है। उनके फॉलोअर्स और समर्थकों ने उनके फैसले पर सवाल उठाए हैं और उनसे अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने की अपील की है। दो हफ्ते पहले ही लांडे ने पूर्णिया आईजी के रूप में योगदान दिया था। इससे पहले, वे तिरहुत जैसे महत्वपूर्ण इलाके में तैनात थे। लेकिन जब उन्हें तिरहुत से हटाकर पूर्णिया भेजा गया, तो उनके नाराज होने की खबरें सामने आई थीं। हालांकि, तब यह सिर्फ अटकलें थीं, परंतु अब उनके अचानक इस्तीफे से यह साफ हो गया है कि वे इस ट्रांसफर से खुश नहीं थे। लांडे के इस्तीफे ने बिहार पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। उन्हें सीमांचल के इलाकों में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए खासतौर पर तैनात किया गया था। ऐसे में उनका इस्तीफा पुलिस महकमे के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

ब्यूरो चीफ, सत्यम कुमार उपाध्याय
7061837274
E-mail ID drsatyamkumarupadhyay@gmail.com
विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!