Advertisement

छात्र दुर्घटना बीमा योजना के तहत दो पालकों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान,

छात्र दुर्घटना बीमा योजना के तहत दो पालकों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान,

सूरज यादव,गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। 19 जून 2026/छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित छात्र दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन एवं जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा दो दिवंगत विद्यार्थियों के पालकों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए। योजना के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला तरईगांव, विकासखंड गौरेला की कक्षा दूसरी की छात्रा स्वर्गीय शिवानी यादव के प्रकरण में उनके पालक श्री नीलेश यादव तथा शासकीय प्राथमिक शाला बाड़ीखार, विकासखंड गौरेला के कक्षा दूसरी के छात्र स्वर्गीय अजय मरकाम के प्रकरण में उनके पालक श्री राजेश सिंह द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया था। प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण एवं अनुमोदन उपरांत दोनों पात्र दावाकर्ताओं को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!