Advertisement

मुख्यमंत्री के सहयोग से हो रहा है चौमुखी विकास अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान।

मुख्यमंत्री के सहयोग से हो रहा है चौमुखी विकास अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान।

ब्यूरो चीफ, सत्यम कुमार उपाध्याय

कैमूर। खबर कैमूर जिला का है। जहां बुधवार को कैमूर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा कई योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया गया। जिसमें पर्यटक क्षेत्र में कैमूर को जहां पर बढ़ावा मिलेगा वहीं कई योजनाओं से लोगों को काफी लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री के जाने के बाद अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जाम खान ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि कैमूर के विकास के लिए लगातार मुख्यमंत्री से आग्रह करता रहा हूं।

जिसका नतीजा है कि कैमूर में पर्यटक क्षेत्र से लेकर हर तरफ विकास की बयार बह रही है। जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा मुंडेश्वरी धाम मे इको पार्क तेल्हाड़ कुंड जैसे कई पर्यटक क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। वहीं विद्यालय पेयजल जैसी अन्य योजनाओं का भी शिलान्यास किया गया। जिससे लोगों को काफी लाभ मिलेगा। वहीं उन्होंने कहा कि अधौरा में जो टावर लगाने का मैंने वादा किया था टावर लगाया जा रहा है। लगभग आधा टावर लगकर तैयार हो चुका है शेष टावर भी जल्द ही लग जाएगा। कैमूर जिले का विकास लगातार और संपूर्ण हो इसके लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। वैसे अगर देखा जाए तो अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान द्वारा लगातार विकास के लिए नई रणनीति हमेशा से बनाई जाती रही है ताकि जिले का नाम प्रदेश मे ही नहीं बल्कि विकासशील जिले का पूरे भारत देश के मानचित्रो पर पहला नाम कैमूर का हो।

ब्यूरो चीफ, सत्यम कुमार उपाध्याय
7061837274
E-mail ID drsatyamkumarupadhyay@gmail.com
विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!