Advertisement

घर में ही गड्ढा खोद गंदा पानी इकट्ठा करने पर ग्रामीण हैं मजबूर।

घर में ही गड्ढा खोद गंदा पानी इकट्ठा करने पर ग्रामीण हैं मजबूर।

नाली नहीं बनने से शिवपुर के सैकड़ों ग्रामीण परेशान।

ब्यूरो चीफ, सत्यम कुमार उपाध्याय

जिप सदस्य ने ग्रामीणों को इस समस्या से जल्द छुटकारा दिलाने का भरोसा दिया।


कैमूर। खबर कैमूर जिला के भभुआ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मिंव पंचायत के शिवपुर एक ऐसा गांव है जहां पर नाली निर्माण नहीं होने से बस्ती वालों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। परेशानी का आलम यह है कि लोग घर में ही गड्ढा खोद कर गंदे पानी को इकट्ठा करते हैं और ज्यादा मात्रा में पानी इकट्ठा होने पर बाल्टी से निकालकर उसे बस्ती से दूर फेंक आते हैं। अगर सही मायने में कहा जाय तो लोग नारकीय जीवन जीने को विवश हैं। यहां सुविधाओं का टोटा है। इससे लोगों में आक्रोश है। इस बस्ती के घरों के अंदर झांक कर गांव के होने वाले विकास का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। घर में गंदे पानी के जाम होने के कारण उड़ते बदबू से लोग नारकीय जीवन जीने को विवश हो रहे हैं जिससे मोहल्ले वासियों का जीना दुश्वार हो गया है। ग्रामीणों की गंभीर समस्या को जानकर जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने गुरुवार को इस गांव का दौरा किया। ग्रामीणों से मिलकर उनका दुख दर्द जाना। इस दौरान जिला परिषद सदस्य ने कई घरों में जाकर बस्ती वालों की स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों को इस समस्या से जल्द छुटकारा दिलाने का भरोसा दिया।

ब्यूरो चीफ, सत्यम कुमार उपाध्याय
7061837274
E-mail ID drsatyamkumarupadhyay@gmail.com
विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!