Advertisement

वाराणसी,काशी विश्वनाथ धाम में शार्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरातफरी…

वाराणसी,काशी विश्वनाथ धाम में शार्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरातफरी…

वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में गुरुवार भोर में गर्भगृह के बाहर पूर्वी द्वार के ऊपर लगे बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। यह तार गर्भगृह के अंदर जाता है। इसलिए आनन-फानन में भक्तों को हटाकर मरम्मत कराई गई। इसके बाद लोगों नें राहत की सांस ली।

बुधवार की भोर में बाबा का मंगला आरती के बाद तार में आग लगी देखकर भक्तों में अफरातफरी मच गई। मंदिर प्रशासन नें स्थिति संभालते हुए बिजली कर्मियों को बुलाया और मरम्मत कराई। इस दौरान ड्यूटी पर मौजूद सिपाही कमलाकांत पांडेय नें साहस का परिचय देते हुए बैरिकेडिंग पर चढ़कर मोबाइल की रोशनी में आग बुझानें की कोशिश की। अग्निशमन यंत्र मंगवाया गया, लेकिन आग बुझाने में असफल रहा। अंततः दूसरे अग्निशमन सिलिंडर से आग पर काबू पाया गया।

सुरक्षा के लिहाज से मंदिर परिसर की बिजली लाइन लगभग 15 मिनट तक काटी गई। इससे पूरा परिसर अंधेरे में डूब गया। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से मंदिर में मौजूद भक्तों को एक तरफ कर दिया गया था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!