Advertisement

अनुदेशकों का सम्मान: जिला पंचायत अध्यक्ष, सीडीओ एवं विधायक की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट में अनुदेशक सम्मान समारोह

अनुदेशकों का सम्मान: जिला पंचायत अध्यक्ष, सीडीओ एवं विधायक की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट में अनुदेशक सम्मान समारोह 

 प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने एवं शिक्षकों के सम्मान हेतु निरंतर किए जा रहे हैं कार्य: बलिराम यादव

संत कबीर नगर/उत्तर प्रदेश
जिला संवाददाता देवानंद पांडेय

संत कबीर नगर।कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित अंशकालिक अनुदेशक सम्मान समारोह एवं बढ़े हुए मानदेय के तहत 17 हजार रुपये के प्रतीकात्मक डमी चेक वितरण कार्यक्रम में जिले के प्रथम नागरिक व जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं कार्यक्रम में जिले के सदर विधायक अंकुर राज तिवारी , मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी और धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव द्वाराअनुदेशक शिक्षकों को डमी चेक एवं प्रमाण पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। समारोह में पहुंचने पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव को बुके और मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का माहौल सम्मान और उत्साह से भरा नजर आया, जहां बड़ी संख्या में अनुदेशक शिक्षक उपस्थित रहे।


अपने संबोधन में जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने एवं शिक्षकों के सम्मान हेतु लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनुदेशक शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कौशल विकास व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में इनका योगदान सराहनीय है। शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं तथा सरकार उनके हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि बढ़ा हुआ मानदेय अनुदेशक शिक्षकों के परिश्रम और समर्पण का सम्मान है। साथ ही सभी शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह के दौरान सम्मान पाकर अनुदेशकों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अनुदेशक आगे भी पूरी निष्ठा से बच्चों के भविष्य को संवारने का कार्य करते रहेंगे जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!