नेत्र पालश्रीवास्तव ब्यूरो चीफ मैनपुरी
जिला अस्पताल मैनपुरी के नवनवागत सीएमएस डॉ. राज सिंह ने संभाला कार्यभार, स्वास्थ्य सेवाओं और स्वच्छता पर रहेगा विशेष जोर
जनपद मैनपुरी के महाराजा तेज सिंह जिला चिकित्सालय में डॉ. राज सिंह को नया मुख्य चिकित्सा अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वरिष्ठ परामर्शदाता के रूप में इससे पहले वह बागपत जनपद के जिला संयुक्त चिकित्सालय में अपनी सेवाएं दे रहे थे। मंगलवार को मैनपुरी पहुंचने पर वर्तमान सीएमएस डॉ. धर्मेंद्र सिंह और फार्मासिस्ट शिवमंगल सिंह ने गुलदस्ता भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया, जिसके तुरंत बाद उन्होंने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया।
पद संभालते ही डॉ. राज सिंह ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि आम जनता तक बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा। चिकित्सालय परिसर को स्वच्छ बनाए रखने के साथ-साथ मरीजों के लिए शुद्ध पेयजल की उत्तम व्यवस्था करना उनके एजेंडे में शीर्ष पर है। इसके अतिरिक्त, वर्तमान में पड़ रही अत्यधिक गर्मी को देखते हुए उन्होंने अस्पताल में कूलरों व पंखों को सुचारू रखने तथा बिजली कटौती के दौरान जनरेटर के जरिए निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की बात कही, ताकि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े














Leave a Reply