Advertisement

जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह व पुलिस अधीक्षक चारू निगम की अध्यक्षता में, व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, पुलिस लाइन सभागार में हुई संपन्न”

गंगेश कुमार पाण्डेय
17/05/2026
(ब्यूरोचीफ) सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह व पुलिस अधीक्षक चारू निगम की अध्यक्षता में, व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, पुलिस लाइन सभागार में हुई संपन्न”

सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर:
(सुलतानपुर)
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुनी व्यापारियों की पीड़ा

सुरक्षा के साथ समस्याओं के निस्तारण का दिया आश्वासन

चौक क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण व खड़े होने वाले वाहनो का छाया रहा मुद्दा

वही बीच सड़क पर वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ व्यापारियों की आवाज मुखर

पंत स्टेडियम रोड पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने की मांग

शहर के बड़े-बड़े कंपलेक्सों व व्यावसायिक प्रतिष्ठान में पार्किंग गायब होने का उठा मुद्दा

बेंडिंग जोन की दुकानों में व्यापारियों के न जाने पर अधिकारियों ने जताई चिंता

बेंडिंग जोन में चल रही अवैध गतिविधियों पर कार्य वाही के सख्त निर्देश जारी

चौक क्षेत्र में ठेले व खुन्चे पर खड़े होकर रेकी करने वाले बदमाशों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन

जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने व्यापारियों से सड़क सुरक्षा पर काम करने के लिए किया आवाहन

जिले में सड़क हादसों में हो रही मृत्यु पर जताई चिंता

सर्राफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष देवी प्रसाद सोनी ने पुलिस अधीक्षक चारू निगम व जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह से सर्राफा कारोबारियो की सुरक्षा की मांग उठाई

सर्राफा व्यापार क्षेत्र व बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के इर्द-गिर्द लगने वाले ठेले को हटवाने की उठाई मांग

इन्हीं ठेले पर खड़े होकर बदमाश अपने गुरगो से करवाते हैं रेकी
देते हैं बड़ी घटनाओं को अंजाम

व्यापारी नेता विजय प्रताप सिंह ने ग्राहकों को दुकानदारों के पटल तक लाने के लिए सुझाए उपाय

व्यापारियों के संरक्षण व उनके सुख समृद्धि के लिए मिलकर काम करने का किया आवाहन

व्यापारी नेता रविंद्र त्रिपाठी व अनूप श्रीवास्तव ने कादीपुर जयसिंहपुर लंभुआ समेत दूर दराज बाजारों में व्यापारियों की समस्याओं से अधिकारियों को कराया रूबरू

थानों पर मासिक व्यापारियों की बैठक कराकर उनकी समस्याओं को स्थानीय स्तर पर निस्तारित करने का मांगा आश्वासन

रामकली चौराहे के आसपास अवैध रूप से वाहन खड़ा करने वालों पर कार्यवाही की उठाई मांग

व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष आनंद पांडेय ने सुपर मार्केट में दिनभर खड़े होने वाले वाहनों से लगने वाले जाम पर जताई चिंता

व्यापारी नेता आलोक सागर ने नो एंट्री के बावजूद शहर में भारी भरकम वाहनों के की आवाजाही शाहगंज चौराहा पर फूलों के व्यापारियों द्वारा अतिक्रमण किए जाने का उठाया मुद्दा

बैठक में जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह का स्पष्ट निर्देश

नियम कानून का पालन करते हुए चलवाए शहर की व्यवस्था

अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद लाल चंद्र सरोज को प्रभावी कार्यवाही के लिए दिया निर्देश

आगामी बैठकों में नगर पालिका अध्यक्ष समेत अन्य जिम्मेदारों को भी बुलाकर एक संयुक्त योजना बनाने पर सहमति

पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने यातायात निरीक्षक को दिया निर्देश

सक्षम अधिकारियों के साथ शाहगंज चौराहे पर अतिक्रमण कर फूल बाजार लगाने नमक मंडी ठठेरी बाजार रामकली स्कूल की गली व नगर कोतवाली के पीछे अनावश्यक खड़े होने वाले वाहनो पर कार्रवाई के दिए निर्देश

वही डाकखाने चौराहे से लेकर शाहगंज चौराहे के बीच कट पर खड़े होने वाले चार पहिया वाहनों की शिकायत का लिया संज्ञान

व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक चारू निगम के रूट डायवर्जन व एकल दिशा मार्ग के प्रयासों की की सराहना

अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सिंह ने व्यापारियों की समस्या को समय से निस्तारित करने का दिया आश्वासन

साइबर एक्सपर्ट क्षेत्राधिकारी आलोक सिंह ने साइबर सुरक्षा को लेकर व्यापारियों को किया जागरूक

गजट की सुरक्षा को लेकर बताएं उपाय
साइबर ठगो से सावधान रहने व लालच से बचने का किया आवाहन

व्यापारी सुरक्षा फोरम की बैठक में व्यापारी नेता राजकुमार सोनी दिलीप बरनवाल भरत जी सर्राफ आलोक सागर कसौधन राजदेव शुक्ल लक्खी चंद्र कौशल जावेद अंसारी अफ्तार अहमद समेत दर्जनों व्यापारी नेता रहे मौजूद…
सत्यार्थ ब्यूरो न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!