बाराबंकी : बेसिक शिक्षा परिषद की जनपद स्तरीय शिक्षक संकुल कार्यशाला आयोजित।



• बेसिक शिक्षा परिषद की जनपद स्तरीय शिक्षक संकुल कार्यशाला आयोजित।

बाराबंकी जनपद की एसआरजी टीम एवं जिला समन्वयक प्रशिक्षण द्वारा वर्तमान सत्र की शैक्षणिक रणनीति, संकुल बैठकों के स्वरूप, शिक्षक संदर्शिका के उपयोग, प्रिंट रिच मैटेरियल के उपयोग, 5 पॉइंट टूल किट, निपुण लक्ष्य एप, रीड अलोंग एप, दीक्षा एप एवं यू – डायस पर, प्रस्तुतिकरण किया गया। जिला समन्वयक प्रशिक्षण श्रीमती विनीता मिश्रा द्वारा मेंटरिंग कैडर द्वारा किये गये उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं प्रतिभागियों के साथ रोचक गतिविधियों के लिए टीम की प्रशंसा की गई। समस्त शिक्षक संकुल, एआरपी एवं बीईओ द्वारा धैर्य, अनुशासन एवं पूर्ण उत्साह के साथ कार्यशाला में प्रतिभाग किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ प्रवक्ता श्री अमित कुमार यादव, प्रवक्तागण क्रमशः श्री राम प्रकाश यादव, श्री अमित कुमार राय, श्री सुकेश रंजन श्रीवास्तव, श्री राहुल सिंह सूर्यवंशी, श्री कीर्ति अवस्थी, श्री महेंद्र कुमार यादव, श्रीमती अभिसारिका वर्मा, श्री जहीर अहमद, श्री आनंद कुमार यादव, श्री शिखा साहू, जितेंद्र सोनकर, लाल चन्द्र, श्री जिला समन्वयक प्रशिक्षण श्रीमती विनीता मिश्रा, खण्ड शिक्षा अधिकारीगण क्रमशः श्री राम नारायन यादव, श्री मनीराम वर्मा, श्री चन्द्र शेखर यादव, श्रीमती अर्चना, श्रीमती सुषमा सेंगर, श्रीमती आराधना अवस्थी, सुश्री फिजा मिर्जा, संजय कुमार, श्री संजय कुमार राय, श्री प्रमोद कुमार उपाध्याय, एसआरजीगण श्री अवधेश कुमार पांडेय, श्री पदमजा त्रिपाठी, श्री राहुल कुमार शुक्ला सहित एआरपीगण एवं शिक्षक संकुल उपिस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम का सुव्यवस्थित संचालन जिला समन्वयक प्रशिक्षण श्रीमती विनीता मिश्रा, एसआरजी श्री अवधेश कुमार पांडेय, पद्मजा त्रिपाठी द्वारा किया गया एवं मंच का उत्कृष्ट संचालन एआरपी बंकी सुभाष चन्द्र तिवारी द्वारा किया गया।Website: http://satyarath.com/wp-admin
Leave a Reply