Advertisement

सोनभद्र-लिलासी कला में पंजीकृत ‘सनातन जनभावना समिति’ ने खोला निःशुल्क प्याऊ, बैंक शाखा प्रबंधक ने की सराहना

सत्यार्थ न्यूज़
रिपोर्टर: अनंत कुमार

 

 

 

 

लिलासी कला में पंजीकृत ‘सनातन जनभावना समिति’ ने खोला निःशुल्क प्याऊ, बैंक शाखा प्रबंधक ने की सराहना

लिलासी कला, सोनभद्र। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के इस दौर में आम जनमानस को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से शासन द्वारा पंजीकृत संस्था ‘सनातन जनभावना समिति’ (पंजीकरण संख्या: SON 07445/2025-2026), आरंगपानी-झरईलटोला द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। समिति ने उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, लिलासी कला शाखा के मुख्य द्वार के समीप निःशुल्क स्वच्छ एवं शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ किया है, जिससे बैंक आने वाले उपभोक्ताओं एवं राहगीरों को गर्मी से राहत मिल रही है।

शाखा प्रबंधक ने की मुक्तकंठ से प्रशंसा

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, लिलासी कला के शाखा प्रबंधक ने प्याऊ का निरीक्षण कर समिति के इस सेवा कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में बैंक आने वाले ग्रामीणों तथा राहगीरों के लिए ठंडे पानी की यह व्यवस्था अत्यंत उपयोगी एवं जनहितकारी है। उन्होंने समिति के सभी सदस्यों को मानव सेवा के इस उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई देते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

मटके एवं जार से शीतल जल की व्यवस्था

गर्मी और लू को देखते हुए समिति के सदस्यों द्वारा प्याऊ स्थल पर बड़े हाइजीनिक जल जारों एवं पारंपरिक मटकों की व्यवस्था की गई है। इससे लोगों को प्राकृतिक रूप से शीतल एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।

जनता में खुशी, राहगीर दे रहे दुआएं

बैंक परिसर के सामने शुरू की गई इस निःस्वार्थ सेवा से स्थानीय दुकानदारों, ग्रामीणों एवं राहगीरों में खुशी का माहौल है। प्याऊ से पानी पीकर राहत महसूस कर रहे लोगों ने कहा कि तपती गर्मी में प्यासे लोगों को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य और मानवता का कार्य है।

इस अवसर पर बैंक के सम्मानित स्टाफ के साथ-साथ सनातन जनभावना समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस जनसेवा अभियान की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!