Advertisement

जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने कलेक्टर ने दिए निर्देश,

जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने कलेक्टर ने दिए निर्देश,

सूरज यादव,गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।29 जुलाई 2026/कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने आम नागरिकों की समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में कुल 23 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें मुआवजा, वनाधिकार पट्टा, रोजगार, इलेक्ट्रॉनिक चॉक मशीन उपलब्ध कराने, दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना की लंबित राशि, सीमांकन, अतिक्रमण हटाने तथा अवैध कब्जा हटाने से संबंधित आवेदन प्रमुख रहे।

कलेक्टर ने सीमांकन से जुड़े एक प्रकरण में आवेदक को रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए तहसीलदार पेंड्रारोड को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ निराकरण किया जाए, ताकि आम नागरिकों को समय पर राहत मिल सके। जनदर्शन के दौरान प्रशिक्षु डीएफओ श्री गौतम पड़िभार, अपर कलेक्टर श्री दिलेराम डाहिरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!