Advertisement

उत्तर प्रदेश – वाराणसी UP वन विभाग में बड़ा फेरबदल: वाराणसी समेत कई जिलों के DFO बदले गए, निधि चौहान को मिली काशी की कमान

 अंकुर  कुमार  पांडेय

रिपोर्ट सत्यार्थ न्यूज

वाराणसी

उत्तर प्रदेश – वाराणसी UP वन विभाग में बड़ा फेरबदल: वाराणसी समेत कई जिलों के DFO बदले गए, निधि चौहान को मिली काशी की कमान

लखनऊ/वाराणसी: उत्तर प्रदेश सरकार ने वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 9 डीएफओ समेत 14 आईएफएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस तबादला सूची में वाराणसी, गोरखपुर, उन्नाव और सहारनपुर सहित कई महत्वपूर्ण वन प्रभागों के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार वाराणसी की डीएफओ स्वाति का तबादला उन्नाव किया गया है। वहीं बदायूं की डीएफओ निधि चौहान को वाराणसी वन प्रभाग की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गोरखपुर के डीएफओ विकास यादव को झांसी वन प्रभाग भेजा गया है, जबकि सहारनपुर के डीएफओ शुभम सिंह को गोरखपुर का नया डीएफओ बनाया गया है। उन्नाव की डीएफओ आरुषि मिश्रा को कैमूर वन्यजीव प्रभाग, मिर्जापुर में तैनाती दी गई है।

 

इसके अलावा कानपुर में तैनात डीएफओ दिव्या को जौनपुर वन प्रभाग का दायित्व सौंपा गया है। वन विभाग में हुए इस व्यापक फेरबदल को प्रशासनिक कार्यों में तेजी और बेहतर प्रबंधन के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

#UPForestDepartment #IFS #TransferPosting #VaranasiNews #UPNews #BreakingNews #Gorakhpur #Unnao #Saharanpur #Jaunpur #Mirzapur #IndianForestService #BanarasNews #LatestNews #ForestNews #UttarPradeshNews

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!