अंकुर कुमार पांडेय
रिपोर्ट सत्यार्थ न्यूज
वाराणसी
वाराणसी – बिजली विभाग का एक और भ्रस्ट अधिकारी विद्युत उपखंड JE सुखदेव स्वरूप रस्तोगी 22 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया JE! एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से बिजली विभाग में हड़कंप

वाराणसी में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (JE) को 22 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर नए मकान के लिए अस्थायी विद्युत कनेक्शन देने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।
जानकारी के अनुसार, कैंट थाना क्षेत्र के टकटकपुर निवासी अमित कुमार श्रीवास्तव ने एंटी करप्शन थाना वाराणसी मंडल में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने अपने निर्माणाधीन मकान के लिए अस्थायी बिजली कनेक्शन का ऑनलाइन आवेदन किया था। आरोप है कि पांडेयपुर स्थित विद्युत उपखंड के JE सुखदेव स्वरूप रस्तोगी ने कनेक्शन जारी करने के बदले 22 हजार रुपये रिश्वत की मांग की।
शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया। शुक्रवार को टकटकपुर स्थित मंशानगर कॉलोनी में तय स्थान पर जैसे ही आरोपी JE ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।
कार्रवाई के दौरान रिश्वत की रकम बरामद की गई। एंटी करप्शन टीम द्वारा हाथ धुलवाने पर रासायनिक परीक्षण में घोल का रंग गुलाबी हो गया, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हुई।
गिरफ्तार आरोपी सुखदेव स्वरूप रस्तोगी वर्तमान में 33/11 केवी उपकेंद्र पांडेयपुर में अवर अभियंता (JE) के पद पर तैनात है। आरोपी के खिलाफ कैंट थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मच गया है और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश गया है।
#Varanasi #VaranasiNews #AntiCorruption #BriberyCase #ElectricityDepartment #JEArrested #CorruptionFree













Leave a Reply