Advertisement

वाराणसी- के चौबेपुर थाना के अंतर्गत लुठा गॉव में परचून दुकानदार को मारी गोली  सूत्रों के अनुसार महंगे सामान को लेकर विवाद के बाद चली गोली, गांव में मचा हड़कंप

अंकुर कुमार पांडेय

रिपोर्ट सत्यार्थ न्यूज 

वाराणसी

वाराणसी- के चौबेपुर थाना के अंतर्गत लुठा गॉव में परचून दुकानदार को मारी गोली  सूत्रों के अनुसार महंगे सामान को लेकर विवाद के बाद चली गोली, गांव में मचा हड़कंप

 

वाराणसी – सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है। चौबेपुर थाना क्षेत्र के लूठा खुर्द गांव में गुरुवार सुबह एक परचून दुकानदार को गोली मारने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सामान की कीमत को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने दुकानदार पर फायरिंग कर दी। गोली दुकानदार की बांह को चीरते हुए आर-पार निकल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी लल्लू गुप्ता (75 वर्ष) अपनी किराना दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान एक ग्राहक सामान खरीदने पहुंचा। सामान के दाम को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने कथित रूप से अवैध असलहा निकालकर दुकानदार पर गोली चला दी।

गोली लगते ही लल्लू गुप्ता लहूलुहान होकर गिर पड़े। फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि आरोपी घटना के बाद लोगों को धमकाते हुए मौके से फरार हो गया।

घायल दुकानदार को तत्काल सीएचसी नरपतपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार गोली कंधे और बांह के हिस्से को चीरते हुए निकल गई है तथा उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही चौबेपुर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार और एडीसीपी लिपि नागायच ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। सूत्रों के अनुसार, घायल पक्ष ने अरुण पांडेय और आयुष पांडेय पर गोली मारने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना ने बताया कि आपसी विवाद के दौरान गोली चलने की सूचना मिली है। घायल का उपचार जारी है और आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।

#Varanasi #Chaubepur #BreakingNews #VaranasiNews #CrimeNews

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!