Advertisement

बाराबंकी : कोटेदार की पत्नी का शव फंदे से लटकता मिला।

www.satyarath.com

“अजय कुमार सिंह”

ब्यूरो प्रमुख सत्यार्थ न्यूज 

बाराबंकी

दिनांक 14/07/2024

 

कोटेदार की पत्नी का शव फंदे से लटकता मिला।

www.satyarath.com

बाराबंकी बड्डूपुर थाना क्षेत्र के भगौली में कोटेदार की पत्नी का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला। ससुराल पक्ष के लोग आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं,। जबकि मायका पक्ष दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सीतापुर जनपद के थानगांव थाना क्षेत्र के मियापुरवा की रेखा (32) का विवाह बड्डूपुर थाना क्षेत्र के भगौली ग्राम पंचायत के महुवा पुरवा निवासी रामसमुझ के साथ करीब 10 वर्ष पूर्व हुआ था। रामसमुझ कोटेदार हैं। और किसी काम के लिए बाहर गए थे। शनिवार को दोपहर में जब रामसमुझ की मां घर खाना खाने पहुंची ।तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। पड़ोस के मकान से अंदर पहुंची। तो आंगन में लगे लोहे के जाल से रस्सी के सहारे रेखा का शव लटकता देखा।चीख सुनकर आस-पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इस बीच मायके पक्ष के लोग भी मौके पर आ गए। मृतका के भाई सूरज ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!