Advertisement

बाराबंकी : धरने के बीच तहसील बार एसोसिएशन के द्वारा संघ भवन में अधिवक्ताओ की एक बैठक।

www.satyarath.com

धरने के बीच तहसील बार एसोसिएशन के द्वारा संघ भवन में अधिवक्ताओ की एक बैठक।

www.satyarath.com

बाराबंकी: पिछले कई दिनों से चल रहे धरने के बीच तहसील बार एसोसिएशन के द्वारा संघ भवन में अधिवक्ताओ की एक बैठक हुई। जिसमें बुधवार को जिलाधिकारी से हुई वार्ता के संबंध में सभी को अवगत कराया गया। जिलाधिकारी के वार्ता में यह निर्णय लिया गया कि रिक्त न्यायिक अधिकारियों को न्यायालय पर यथाशीघ्र भेजा जाए तथा तहसील रामसनेहीघाट से भेजी गई पत्रावलियों को वापस भेजा जाए। जिसमें जिलाधिकारी द्वारा सकारात्मक निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जब तक उपजिलाधिकारी राम आसरे वर्मा का स्थानांतरण तहसील से नहीं किया जाता है। तब तक उप जिलाधिकारी के कोर्ट को पूर्णतया बहिष्कार पूर्ववत जारी रहेगा। अन्य न्यायालयों पर कार्य किया जाएगा। बताते चले कि बीते बुधवार को नाराज राजस्व कर्मियों ने तहसील गेट पर एकत्रित होकर वकीलों को भवन के अंदर आने से रोक दिया था। राजस्व कर्मियों ने कहा था कि एसडीएम ने केवल डीएम के आदेश का पालन किया है जो कि सभी अधीनस्थ अधिकारियों को करना होता है। कुछ वकीलों ने एसडीएम के विरुद्ध अपशब्दों का प्रयोग किया जो कि कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

संवाददाता

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी

“शिव कुमार वर्मा”

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!