Advertisement

वाराणसी। ज्ञानवापी प्रकरण में नया मोड़ क्या तहखाने की छत पर चहलकदमी रुकेगी या नहीं? 29 मई को होगी सुनवा

अंकुर कुमार पाण्डेय
रिपोर्ट सत्यार्थ न्युज वाराणसी
वाराणसी। ज्ञानवापी प्रकरण में नया मोड़ क्या तहखाने की छत पर चहलकदमी रुकेगी या नहीं? 29 मई को होगी सुनवाई 

वाराणसी। ज्ञानवापी से जुड़े दो मुकदमों में शनिवार को जिला जज संजीव पाण्डेय की अदालत में सुनवाई हुई। इसमें सर्वप्रथम श्री काशी विश्वनाथ मंदिर [Shri Kashi Vishwanath Temple] न्यास के ओर से दायर की याचिका पर सुनवाई हुई। न्यास की ओर दायर याचिका में व्यासजी तहखाने [Gyanvapi Tehkhana] के छत की मरम्मत और उस पर चहलकदमी रोकने की मांग की गई है। जिससे किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। याचिका में कहा गया है कि बीते दिनों तलगृह के भीतर पूजा पाठ करते समय एक पत्थर गिर गया था। संयोगवश किसी को चोट नहीं आई। इस घटना के बाद से पूजा करने वाले पुजारी को भी अनहोनी का भय सता रहा है। इस मामल में शनिवार को कोर्ट में दोनों पक्षों ने अपनी दलीलें पेश की। इसके अलावा एक अन्य मामले में जिसमें ज्ञानवापी [Gyanvapi] के बचे अन्य स्थान के सर्वे की मांग की गई थी, इस पर भी सुनवाई हुई। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के पश्चात 29 मई की तारीख अगली सुनवाई के लिए तय की है

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!