Advertisement

वाराणसी। पुलिस की मुहिम बेसहारा के लिए सहारा बन गए चौकी इंचार्ज, पवन पाण्डेय अपने खर्च से कराया अंतिम संस्कार, अर्थी को दिया कंधा

अंकुर कुमार पाण्डेय
रिपोर्ट सत्यार्थ न्यूज वाराणसी
वाराणसी। पुलिस की मुहिम बेसहारा के लिए सहारा बन गए चौकी इंचार्ज, पवन पाण्डेय अपने खर्च से कराया अंतिम संस्कार, अर्थी को दिया कंधा

वाराणसी। वैसे तो आपने पुलिस की सख्त छवि देखी होगी, लेकिन कभी-कभी खाकी का अलग रूप ही देखने को मिलता है। तेलियाबाग चौकी प्रभारी बेसहारा के लिए सहारा बन गए। उन्होंने अपने खर्च से मृतक की अंत्येष्टि कराई, वहीं अर्थी को कंधा भी दिया। चौकी इंचार्ज के इस नेक पहल की चर्चा हो रही है।
थाना चेतगंज क्षेत्र के रनिया महाल, तेलियाबाग के रहने वाले झाबर पुत्र मोतीलाल की सांस की पुरानी बीमारी के कारण मृत्यु हो गई। झाबर की बीमारी के चलते उनकी पत्नी लक्ष्मी दूसरों के घर मे झाड़ू पोछा और बर्तन दोकर किसी तरह अपने परिवार का जीवन यापन कर रही थी। झाबर की मृत्यु के बाद उसके पास अंतिम संस्कार के लिए भी पैसे नही थे और वह शव के पास बैठकर रो रही थी। इसकी सूचना किसी तरह तेलियाबाग चौकी प्रभारी पवन पांडेय को लगी। वह तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने अंतिम संस्कार के लिए पैसे दिए। वहीं अर्थी को कंधा देकर शव का अंतिम संस्कार कराया। 2019 बैच के युवा दरोगा पवन पांडेय के मानवतावादी कार्य की सराहना हो रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!