मंडावर-दो पक्षो ने एक दूसरे के खिलाफ गंभीर आरोपो को लेकर कराये मामले दर्ज
ब्यूरो चीफ/मनोज खंडेलवाल

Oplus_0
मंडावर थाने पर थाना इलाके के ही दो पीडीत पक्षो ने एक-दूसरे के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुये मामले दर्ज कराये है इसी क्रम मे मंडावर थाना पुलिस के अनुसार ही एक पक्ष की पीडीत महिला ने रिपोर्ट देकर मामला दर्ज कराया है कि दिनांक 13 मई 2024 सोमवार दोपहर करीबन 2:00 बजे का घटनाक्रम है कि हमारे घर पर कोई भी हमारे घर का पुरुष मौजूद नही था तथा सिर्फ मै तथा मेरी देवरानी हम दोनो महिलाये ही मौजूद थी तथा मैं अपने घर के कमरे में अंदर सो रही थी इसी दौरान वहाँ षडयंत्रपूर्वक तरीके से तीन व्यक्ति कैलाश पुत्र स्वर्गीय रामप्रसाद मीना निवासी-हल्दैना,फकरु मेंव निवासी-कोट तथा जयसिंह राठौड़ निवासी-कोलरा तथा उनके साथ अन्य एक नामालुम व्यक्ति दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए तथा जबरदस्ती हमारे घर में अंदर घुस गयें व कैलाश तथा फकरू व जयसिंह तीनो ने मेरे साथ अभद्र व अश्लील गाली गलौच करने लगे कैलाश ने मेरा हाथ मरोडकर मुझे पकड लिया तथा फकरू व जयसिंह ने साथ लायें देसी कट्टें मेरी कनपटी पर तान दियें और बोले कि तेरा देवर हरिकिशन कहाँ है जल्दी बता आज उसका काम तमाम करेंगे और मेरे साथ बदसलूकी करते हुए मेरी लूगड़ी खींचकर दूर फेंकतें हुये मुझे बेअदब कर दिया और मेरे साथ लात घूंसो व थप्पड़ों से मारपीट की इसी दौरान मेरी चीख पुकार सुनकर घर मे मौजूद मेरी देवरानी भी वहाँ भागकर आई तो उसको भी फकरू व जयसिंह ने चुटियाँ पकड खींचते हुये घसीटा व उसकी लूगडी भी सर से दूर फेंककर उसे भी बेअदब कर दिया और उस पर भी कट्टा तानकर उससे भी हरिकिशन के बारे मे पूछते हुये धमकाते हुये उसे भी जान से मारने की देने लगे इसी दौरान फकरू ने मेरे गले से सोने का मंगलसूत्र भी तोड़कर छीन लिया तथा जयसिंह ने पास ही चारपाई पर रखे तकिये के नीचे रखा मेरा पर्स निकालकर उसमें रखे करीबन दो हजार रुपये भी निकाल लिये जब हम दोनो महिलाओं ने शोर शराब मचाया तो राहगीरो को वहाँ हमारे घर के बाहर इकट्ठा होते देख उक्त दोनों व्यक्ति तथा साथ आये एक नामालूम बदमाश उक्त सभी हम दोनों महिलाओं को किसी को भी इस संबंध मे बताने पर तथा किसी भी प्रकार की कानूनी कार्यवाही करने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी देते हुए वहाँ से अपने साथ लाई मोटरसाइकिलों पर सवार होकर फरार हो गये इसी बीच वहाँ मेरा देवर हरिकिशन घर आ गया तब हम दोनो महिलाओ ने अपने साथ हुये घटनाक्रम के बारे में अवगत कराया तो देवर हरिकिशन ने बताया कि कुछ देर पूर्व ही उक्त लोगो ने मुझे भी गाडी सहित मंडावर बाईपास पुलिया वाली सडक पर रोक लिया व मेरी गाडी की चाबी छीन ली और मेरे साथ तीनो ने मिलकर मारपीट की है वहाँ राहगीरो की भीड होता देख मेरी गाडी की चाबी फैककर मुझे हाथ पैर तोडने सहित जान से मारने की धमकी देकर गये है वही दूसरे पक्ष की तरफ से पीडीत कैलाश पुत्र स्वर्गीय रामप्रसाद मीणा निवासी-हल्दैना थाना मंडावर जिला दौसा ने भी रिपोर्ट देते हुये मामला दर्ज कराया है कि दिनांक-13/05/2024 को ग्राम स्थित अपने घर से ही अपनी मोटरसाईकिल संख्याँ-RJ02,SG-1277, पर सवार होकर मंडी मंडावर में घरेलू सामान खरीदने हेतु आया हुआ था तथा सामान खरीद कर दोपहर करीबन 1:00 बजे अपने घर वापिस जा रहा था तभी रास्ते में ही रीदंली रोड पर ही वहाँ पहले से ही षडयंत्रपूर्वक तरीके से मौजूद हरिकिशन,मदन,रामकेश पुत्रान सीताराम प्रजापत निवासी रींदली रोड मंडावर तथा पूरण पुत्र स्वर्गीय धर्मसिंह मीणा निवासी गढ हिम्मतसिंह कुल चारों युवको ने मिलकर मेरी मोटरसाइकिल को बेवजह ही रोक लिया और मुझे पकड़ कर नीचे खींचते हुए ले गये तथा फिर उसके बाद मेरे साथ गाली गलौच करते हुए ढेड़ व मिणकटा जैसे जातिसूचक शब्दों से मुझे अपमानित किया मैंने उनसे इसका कारण पूछा तो उक्त लोगों ने लात-घूंसो से मेरे साथ जमकर मारपीट की और मुझे अधमरा कर दिया तथा इसी दौरान मेरे कपड़े भी फाड़ दिए फिर मेरी कनपटी पर हरिकिशन व पूरण दोनों ने ही अपनी जेब मे से अलग-अलग देशी कट्टा निकालकर मेरी कनपटी पर लगाते हुए मुझे धमकाया कि इस संबंध में अगर किसी को भी बताया या किसी भी तरह की हमारे खिलाफ कोई कानूनी कार्यवाही की तो तुझे और तेरे परिवार को जान से खत्म कर देंगे तथा हरिकिशन ने मेरी जेब मे रखे करीबन 4200/- रुपये भी छीन लिये है इसी दौरान वहाँ पीछे से मोटरसाईकिल पर आ रहे फकरू पुत्र नन्नू खाँ मेव निवासी कोट तथा जयसिहँ पुत्र स्वर्गीय घनश्याम राजपूत निवासी कोलरा ने अपनी मोटरसाईकिल को वहाँ खडा किया तथा मुझे उक्त लोगो से बचाया है जो कि उक्त घटनाक्रम के गवाह है तब इसी दौरान ही वहाँ राहगीरो की भीड इकट्ठा हो जाने पर उक्त लोग वहाँ से पास ही स्थित अपने घर में चले गये । दोनो ही पीडीत पक्षो की दी गई रिपोर्ट के आधार पर थाना पुलिस मंडावर ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

















Leave a Reply