Advertisement

 मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में NSUI ने किया पुतला दहन

विदिशा लोकेशन गंजबासौदा
जिला ब्यूरो संजीव शर्मा

 मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में NSUI ने किया पुतला दहन

गंजबासौदा आज नगर में जयस्तम चौक पर एनएसयूआई के छात्रों ने मध्यप्रदेश कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन कथित रूप से गलत तरीके से निरस्त किए जाने के विरोध में आज NSUI द्वारा चुनाव आयोग एवं भारतीय जनता पार्टी का पुतला दहन किया गया।
कार्यक्रम NSUI जिला अध्यक्ष पार्थ रघुवंशी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान NSUI कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा एवं निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।
NSUI जिला अध्यक्ष पार्थ रघुवंशी ने कहा कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किया जाना लोकतांत्रिक व्यवस्था और संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि यदि लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सत्ता का दबाव बनाकर विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जाएगा तो NSUI और कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर इसका विरोध करते रहेंगे।
कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग से निष्पक्षता बनाए रखने तथा लोकतंत्र की गरिमा को सुरक्षित रखने की मांग की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!