Advertisement

मैनपुरी : चाइल्ड लाइन द्वारा प्राप्त सूचना पर घर से लापता हुए एक बच्चे को उसके पिता तथा उसके परिवार से मिलाया।

www.satyarath.com

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा , मैनपुरी उत्तर प्रदेश 

 

चाइल्ड लाइन द्वारा प्राप्त सूचना पर घर से लापता हुए एक बच्चे को उसके पिता तथा उसके परिवार से मिलाया

satyarath.comमैनपुरी। प्राप्त जानकारी के अनुसार , संरक्षण अधिकारी अल्का मिश्रा ने बताया कि चाइल्ड लाइन द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि एक बच्चा जो अपने घर से लापता हो गया था, इस बच्चे के पिता तथा उसके परिवार की तलाश करने के लिए पुलिस विभाग फिरोजाबाद जनपद तथा मैनपुरी जनपद के विभिन्न प्रतिनिधियों से वार्ता की तथा संरक्षण अधिकारी अल्का मिश्रा के अथक प्रयास के उपरांत यह पता लगाने में सफल हो पाई कि यह बच्चा फिरोजाबाद जनपद का है , फीरोजाबाद जनपद से बच्चों के परिवार से संपर्क करने पर बच्चों के पिता और उनके भाई को जनपद मैनपुरी में संरक्षण अधिकारी ने बुलवाया तथा थाने की कार्रवाई जिला बाल संरक्षण इकाई की कार्यवाही, तथा बाल कल्याण समिति की कार्रवाई के उपरांत बच्चा उनके पिता को सौप दिया गया। बच्चा अपने पिता को पाकर काफी खुश हुआ। संरक्षण अधिकारी अल्का मिश्रा ने जनपद फिरोजाबाद के जिला बाल संरक्षण इकाई को भी सूचित कर दिया तथा उनसे कह दिया कि इस बच्चे का फॉलो अप समय-समय पर लेते रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!