दंत चिकित्सक के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी,प्राथमिकी दर्ज

संवाददाता सहरसा बिहार सत्यार्थ न्यूज़
शहर के नया बाजार के आयुष अर्णव नर्सिंग होम स्थित आर्या भास्कर डेन्टल हास्पिटल के डॉ प्रभात भास्कर नें गाली-गलोज कर जान से मारने की धमकी देने की शिकायत कर सदर थाना मे प्राथमिकी दर्ज कराकर उचित न्याय की गुहार लगाई है।सदर थाना मे दिए गए आवेदन मे उन्होने कहा कि मै प्रभात भास्कर पिता-डा स्व निर्मल कुमार सिंह ग्राम विराटपुर, थाना- सोनवर्षी निवासी हूँ। मेरे पिता स्व० निर्मल कु सिह एवं बड़े भाई स्व शांतनु कुमार सिह अब इस दुनिया में नहीं रहे। पुरे परिवार में केवल मैं ही एक मात्र पुरुष हूँ। मेरे चाचा अरुण कुमार सिंह मेरे हिस्सा का जमीन जालसाजी कर बेच लिए। जिसका पता चलने पर हमनें इनके दोनों पुत्र को फोन पर जानकारी दिया।तो नवनीत कुमार सिंह उर्फ चिंटू नें उन्हे फोन पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।जिसका कॉल रिकार्डिंग मोबाइल में साक्ष्य के रूप में सुरक्षित है।डाक्टर भास्कर ने बताया इस घटना से वे बेहद मानसिक तनाव में है।डाक्टर भास्कर ने इस संबंध मे जिला प्रशासन से त्वरित निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध उचित कार्रवाई किये जाने की गुहार लगाई है।













Leave a Reply