Advertisement

किशनपुर प्रखंड में कॉमन सर्विस सेंटर का भव्य उद्घाटन, मत्स्यजीवी समुदाय के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम: ऋषिकेश कश्यप

किशनपुर प्रखंड में कॉमन सर्विस सेंटर का भव्य उद्घाटन, मत्स्यजीवी समुदाय के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम: ऋषिकेश कश्यप

सुपौल बिहार से ब्यूरो चीफ पंकज कुमार
सुपौल जिला अंतर्गत

सुपौल, बिहार I दिनांक: 18 अप्रैल 2026 बिहार राज्य मत्स्यजीवी सहकारी संघ, पटना के मार्गदर्शन में किशनपुर प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति, सुपौल में स्थापित कॉमन सर्विस सेंटर का भव्य उद्घाटन समारोह शनिवार को अत्यंत उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के मत्स्यजीवी समुदाय, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की बड़ी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ ऋषिकेश कश्यप, प्रबंध निदेशक के कर-कमलों द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
उद्घाटनकर्ता ऋषिकेश कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि “कॉमन सर्विस सेंटर की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्र के मत्स्यजीवियों को सरकारी योजनाओं, डिजिटल सेवाओं एवं तकनीकी जानकारी का सीधा लाभ मिलेगा। यह पहल न केवल मत्स्यजीवियों की आय बढ़ाने में सहायक होगी, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। भारत व बिहार सरकार मत्स्य क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इस तरह की पहल को हर स्तर पर समर्थन दिया जाएगा। इसके लिए अलग से केन्द सरकार ने मत्स्य मंत्रालय और सहकारिता मंत्रालय का गठन किया गया है।
आगे उन्होनेे कहा कि “यह कॉमन सर्विस सेंटर मत्स्यजीवी समाज के लिए एक ‘वन-स्टॉप सॉल्यूशन’ के रूप में कार्य करेगा। यहां से मत्स्य पालन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण सेवाएंकृजैसे मत्स्य किसान क्रेडिट कार्ड, मछुआरों का बीमा, मछलियों का बीमा, मखाना का बीमा, प्रशिक्षण, तकनीकी सलाह, सरकारी योजनाओं की जानकारी, नाव बीमा, वित्तीय सहायता, समूह ऋण एवं डिजिटल सेवाएंकृएक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। कॉफ्फेड का उद्देश्य है कि राज्य के प्रत्येक मत्स्यजीवी को आधुनिक तकनीक एवं सुविधाओं से जोड़ा जाए, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो और जीवन स्तर बेहतर हो।”
मालूम हो कि वर्तमान में कॉफ्फेड के 16 लाख सदस्य एवं 880 मछुआ सहकारी समिति सदस्य है। कॉफ्फेड लगातार राज्यभर में इस तरह के सेंटर स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रहा है, जिससे मत्स्यजीवी समाज को संगठित एवं सशक्त बनाया जा सके।
विशिष्ट अतिथि श्री इंदर मुखिया, निदेशक, कॉफ्फेड, पटना ने कहा कि “कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से मत्स्यजीवियों को समय पर जानकारी और सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिससे उनकी कार्यक्षमता और उत्पादकता में वृद्धि होगी। यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाएगी।”
विशिष्ट अतिथि श्री मदन कुमार सहनी, निदेशक, पटना मत्स्य क्रय-विक्रय सहकारी संघ ने कहा कि “इस सेंटर के माध्यम से मत्स्यजीवियों को बाजार से जोड़ने, उचित मूल्य दिलाने और नई योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सहायता मिलेगी। यह कदम सहकारी आंदोलन को और मजबूत करेगा।”
श्री विनोद मुखिया, अध्यक्ष, किशनपुर प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति ने कहा कि“हमारे क्षेत्र के मत्स्यजीवियों के लिए यह सेंटर बहुत उपयोगी साबित होगा। इससे उन्हें अपने कार्य से जुड़ी सभी जानकारी एवं सुविधाएं आसानी से उपलब्ध होंगी, जिससे उनकी आय और जीवन स्तर में सुधार होगा।”
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री नसीब मुखिया, मंत्री, किशनपुर प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति ने कहा कि “यह पहल हमारे क्षेत्र के मत्स्यजीवियों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आई है। हम सभी मिलकर इस सेंटर को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि इसका अधिकतम लाभ समाज के हर सदस्य तक पहुंच सके।”
कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से मत्स्यजीवियों को डिजिटल सेवाएं, प्रशिक्षण, तकनीकी सहायता एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। मत्स्यजीवियों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर उनकी उत्पादकता एवं आय में वृद्धि सुनिश्चित की जाएगी।
कार्यक्रम का संचालन कॉफ्फेड की निदेशक सिमरन ने किया, इस कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में मत्स्यजीवी सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि, युवा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण विकास एवं सहकारी आंदोलन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
इस कार्यक्रम में प्रितम मुखिया, अध्यक्ष, निर्मली प्रखण्ड, अमित कुमार, राकेश कुमार, मो० आजाद जिला संयोजक, कॉफ्फेड, श्री सतीश कुमार, प्रखण्ड संयोजक, कॉफ्फेड, श्री महादेव सहनी, श्री मन्नू कुमार, आशुतोष कुमार, राम सागर रमन, विद्या सागर यादव, लाल बहादुर मुखिया, हरि ओम चक्रवर्ती, प्रकाश कुमार गोताखोर, आपदा मित्र एवं प्रखण्ड संयोजक, कॉफ्फेड एवं पदाधिकारीगण् रवि राज, मार्केटिंग मैनेजर एवं राहुल कुमार, असिस्टेंट सोशल मीडिया मैनेज़र उपस्थित थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!