Advertisement

गरीबों का राशन ड्राइवर व मजदूर मिलकर करते है चोरी,डीलर परेशान

गरीबों का राशन ड्राइवर व मजदूर मिलकर करते है चोरी,डीलर परेशान

संवाददाता सहरसा बिहार सत्यार्थ न्यूज़

प्रधानमंत्री द्वारा गरीबी रेखा से निजात दिलाने के लिए गरीब कल्याण अन्न योजना बरसों से चलाई जा रही है।वहीं सरकारी खाद्यान्न की चोरी धडल्ले से की जा रही है। जिसके भुक्त भोगी डीलर को ही भोगना पड़ता है। डीलर को कम अनाज मिलने पर उनके द्वारा उठाई गई आवाज को भी विभाग द्वारा अनसुनी कर दी जाती है। जिसके कारण खाद्यान्न चोरी करने वालों का मनोबल बढ़ता ही जा रहा है। सरकार के द्वारा जीपीएस लगे वाहनों से डोर टू डोर डीलर के यहां खाद्यान्न पहुंचाया जा रहा है लेकिन रास्ते में ही ड्राइवर एवं मजदूर की मिली भगत से डीलरों की अनाज को चोरी किया जा रहा है। डीलर द्वारा डिजिटल साक्ष्य दिए जाने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है जिसके कारण भारी मात्रा में डीलर की अनाज को चोरी कर ली जाती है।वहीं कम अनाज मिलने के कारण वही डीलरों ने बताया कि सरकारी खाद्यान्न का वजन भी करके नहीं दिया जाता है वही कम अनाज मिलने के कारण डीलर भी उपभोक्ताओं को कम अनाज देने के लिए बाध्य हो रहे हैं। वही पीड़ित उपभोक्ताओ की आवाज को भी अनसुना कर दिया जा रहा है।ज्ञात हो कि 30 मार्च को रैक पॉइंट से चला 475 बोरा चावल में से 184 बोरा रास्ते में ही गायब कर दिया गया जिसकी जांच अभी चल ही रही है ।इसी बीच बरियाही पंचायत के डीलर बीवी कौशर डीलर का गोदाम से राशन भेजा गया। जिसे बीच रास्ते में ही मजदूर और ड्राइवर मिलकर अनाज की चोरी कर ली गई। उन्होंने बताया कि कल गोदाम से अनाज वाहन द्वारा भेजा गया लेकिन गरीबों का राशन ड्राइवर और मजदूर दोनों मिलकर रास्ते में ही चोरी कर लिया जाता है।इसके साक्ष्य भी मौजूद है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण यह लोग हमेशा ही इसी प्रकार अनाज की चोरी कर रहे हैं।डीलरों ने इस संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं जिला अधिकारी से मांग की गई की सरकारी खाद्यान्न ढोने वाली गाड़ी पर विशेष नजर रखते हुए डीलर को निर्धारित अनाज की आपूर्ति ससमय किया जाए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!