विकलांग किसान का धान खरीद न होने से किसान परेशान
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान देवदत्त चौबे पुत्र अनिरुद्ध चौबे उम्र 35 वर्ष ग्राम नंदना का निवासी है करीब 80 कुंटल धान खरीद के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था वैनी हाट शाखा के प्रभारी एस.एम.आई.महोदय के आदेश पर 14जनवरी को धान किराए की ट्रैक्टर ट्राली पर गोदाम पर लाया गया लेकिन धान आज कल करते हुए नहीं खरीदे दूसरे किसानों के धान खरीद करते रहे परेशान होकर डिप्टी आर एम एवं जिलाधिकारी महोदय के पास गुहार लगाई गई आदेश के बाद 27 क्विंटल धान क्रय हु आ शेष धान गोदाम पर पडा है जबकि दूसरे ब्लाक के किसानों के धान क्रय कर रहे हैं कह रहे हैं कि तुम्हारा धान अब डिप्टी आर एम ही खरीदेंगे दो माह से धान गोदाम पर पडा हुआ है ट्राली का किराया ही हजारों हो गया विकलांग किसान परेशान है 28फरवरी के बाद पोर्टल बन्द हो जायेगा एस.एम.आई.की हठधर्मिता से परेशान विकलांग किसान ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने आत्मदाह करने का मन बना लिया है.
















Leave a Reply