Advertisement

सोनभद्र – *थाना रायपुर पुलिस द्वारा डी0पी0 एक्ट से सम्बन्धित प्रकरण में तीन अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।*

 

 

 *थाना रायपुर पुलिस द्वारा डी0पी0 एक्ट से सम्बन्धित प्रकरण में तीन अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।*

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

श्रीमान पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* एवं अपर पुलिस अधीक्षक (आप0) *श्री अनिल कुमार* द्वारा जनपद में मादक पदार्थों के विरुद्ध एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी सदर *श्री राज सोनकर* के कुशल निर्देशन में दिनांक 24.02.2026 को थाना रायपुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।

उ0नि0 सूबेदार यादव मय हमराह हे0का0 शशिकान्त यादव, का0 मुकेश कुमार एवं म0का0 अलोप रानी मय सरकारी वाहन संख्या यूपी-64 जी 0402 से रवाना होकर क्षेत्र में देखभाल, रोकथाम जुर्म-जरायम, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मु0अ0सं0 25/2026 धारा 80, 85, 351(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित अभियुक्तगण दूबेपुर मंदिर के पास कहीं जाने की फिराक में हैं, शीघ्र कार्रवाई करने पर उन्हें पकड़ा जा सकता है। प्राप्त सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए दिनांक 24.02.2026 को समय लगभग 09:10 बजे दूबेपुर मंदिर के पास से अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष रवाना किया गया।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता–*

01. मुराली पुत्र सोमारु, उम्र लगभग 26 वर्ष

02. सोमारु पुत्र स्व0 जंगी, उम्र लगभग 55 वर्ष

03. अस्पताली पत्नी सोमारु, उम्र लगभग 52 वर्ष

समस्त निवासीगण–ग्राम दूबेपुर, पोस्ट–पौनीकला, थाना–रायपुर, जनपद सोनभद्र।

 

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम–*

01. उ0नि0 सूबेदार यादव थाना-रायपुर जनपद सोनभद्र

02. हे0का0 शशिकान्त यादव थाना-रायपुर जनपद सोनभद्र

03. का0 मुकेश कुमार थाना- रायपुर,जनपद सोनभद्र

04. म0का0 अलोप रानी थाना- रायपुर,जनपद सोनभद्र

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!